लोड हो रहा है...
अपडेट हो रहा है...
Abdul Breaking
होम
मध्य प्रदेश
सीहोरनर्मदापुरमरायसेनहरदाभोपालराजगढ़विदिशाबैतूल
ट्रेंडिंगदेशदुनियाराजनीतिबिजनेस
Trending Today:
Jabalpur Development Projects: CM मोहन यादव ने जबलपुर को दी 362 करोड़ की सौगात, मेट्रोपोलिटन सिटी बनाने का रोडमैप भी बताया
Abdul Breaking Logo

मध्य प्रदेश और देश-विदेश की हर छोटी-बड़ी खबर को सबसे पहले और सबसे सटीक रूप से पहुंचाने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म।

निष्पक्ष पत्रकारिता, हमारी पहचान

Navigation

  • ताज़ा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • खेल
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति

Newsletter

देश और दुनिया की टॉप खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं।

  • ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले
  • एक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 ABDUL BREAKING. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होम›मध्यप्रदेश›Narmadapuram Cyber Scam: नर्मदापुरम में साइबर फ्रॉड बैंककर्मी बनकर KYC कराई, किसान से ठगे 82 हजार रुपए

Narmadapuram Cyber Scam: नर्मदापुरम में साइबर फ्रॉड बैंककर्मी बनकर KYC कराई, किसान से ठगे 82 हजार रुपए

Narmadapuram Cyber Scam: नर्मदापुरम में साइबर ठगी के दो मामलों में किसान और मजदूर से कुल 1.41 लाख रुपए ठग लिए गए। एक मामले में रिश्तेदार बनकर बारकोड से पैसे ऐंठे गए, जबकि दूसरे में बैंककर्मी बनकर KYC के नाम पर क्रेडिट कार्ड से रकम निकाली गई।

A
By Archana Yadav
1 Aug 2026
Narmadapuram Cyber Scam:  नर्मदापुरम में साइबर फ्रॉड बैंककर्मी बनकर KYC कराई, किसान से ठगे 82 हजार रुपए
cyber crime

Narmadapuram Cyber Scam: नर्मदापुरम। नर्मदापुरम जिले में साइबर ठगी के दो अलग-अलग मामले देखने को मिले हैं। जहाँ ठगों ने एक मजदूर और एक किसान को निशाना बनाकर कुल 1.40 लाख रुपए से ज्यादा की ठगी की है। एक तरफ ठग ने खुद को रिश्तेदार बताया और बारकोड भेजकर पैसे ट्रांसफर करवा लिए है। तोह वही दूसरी तरफ बैंककर्मी बनकर KYC अपडेट करने के नाम पर किसान से जानकारी ली गई और उसके क्रेडिट कार्ड से पैसे निकाल लिए गए। साइबर सेल की जांच के बाद दोनों मामलों में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

रिश्तेदार बनकर भेजा बारकोड, 58 हजार रुपए ट्रांसफर कराए

जानकारी के मुताबिक, पहला मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के आनंदनगर का है। यहां रहने वाले महेश सोनेले ने पुलिस को बताया कि वह एक निजी दुकान पर काम करते हैं। उन्होंने अपने बीमार भाई के इलाज के लिए 48 हजार रुपए जमा किए थे और 10 हजार रुपए उधार भी लिए थे।

5 जुलाई की रात करीब 11 बजे उनके मोबाइल पर एक व्यक्ति का फोन आया। उसने खुद को उनका रिश्तेदार 'शुक्ला जी' बताया। आरोपी ने कहा कि गलती से उसके खाते में 58 हजार रुपए ट्रांसफर हो गए हैं और उसे वापस भेजना है।

इसके बाद आरोपी ने महेश के मोबाइल पर एक बारकोड भेजा। महेश ने उस बारकोड को स्कैन कर दिया और 58 हजार रुपए ट्रांसफर हो गए। अगले दिन जब उन्होंने बैंक जाकर जानकारी ली तो पता चला कि उनके साथ साइबर ठगी हुई है।

बैंककर्मी बनकर KYC के नाम पर किसान को बनाया निशाना

वहीं दूसरा मामला माखननगर थाना क्षेत्र के तालकेशरी गांव का है। यहां रहने वाले किसान कौशिक हल्दार ने मई 2026 में बैंक से क्रेडिट कार्ड बनवाया था। 20 मई को उनके पास एक व्यक्ति का फोन आया। उसने खुद को बैंक कर्मचारी बताया और कहा कि क्रेडिट कार्ड की KYC पूरी करने के लिए कुछ जानकारी और दस्तावेज चाहिए। आरोपी के कहने पर उन्होंने जरूरी जानकारी और OTP साझा कर दिया।

कुछ ही देर बाद उनके खाते से 20 हजार रुपए कट गए। इसके बाद उन्होंने बैंक से अपना क्रेडिट कार्ड ब्लॉक करा दिया। लेकिन मामला यहीं नहीं रुका। 23 जुलाई को उनके मोबाइल पर दो और ट्रांजेक्शन के मैसेज आए। इनमें 22 हजार और 40 हजार रुपए कटे थे। शिकायत मिलने के बाद साइबर सेल ने मामले की जांच की। ठगी की पुष्टि होने पर शुक्रवार रात पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

साइबर सेल ने कहा- अनजान कॉल पर भरोसा न करें

साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक प्रवीण मालवीय ने लोगों से सावधान रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि साइबर ठग अलग-अलग तरीकों से लोगों को अपने जाल में फंसा रहे हैं। उन्होंने लोगों से कहा कि अनजान नंबर से आने वाली कॉल या WhatsApp ऑडियो-वीडियो कॉल पर भरोसा न करें। किसी भी अनजान APK या लिंक को डाउनलोड न करें। इसके अलावा OTP, बैंक खाते की जानकारी और जरूरी दस्तावेज किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा नहीं करने चाहिए। अगर किसी व्यक्ति के साथ ऑनलाइन ठगी हो जाती है तो तुरंत 1930 पर शिकायत करें। इसके साथ ही नजदीकी पुलिस थाने या साइबर सेल में भी सूचना दें।

संबंधित खबरें

Jabalpur Development Projects: CM मोहन यादव ने जबलपुर को दी 362 करोड़ की सौगात, मेट्रोपोलिटन सिटी बनाने का रोडमैप भी बताया

Jabalpur Development Projects: CM मोहन यादव ने जबलपुर को दी 362 करोड़ की सौगात, मेट्रोपोलिटन सिटी बनाने का रोडमैप भी बताया

मध्यप्रदेश
3 Aug 2026, 04:22 pm
कांग्रेस ने राजेंद्र भारती को किया निलंबित, दतिया उपचुनाव में भीतरघात के आरोपों के बाद बड़ी कार्रवाई

कांग्रेस ने राजेंद्र भारती को किया निलंबित, दतिया उपचुनाव में भीतरघात के आरोपों के बाद बड़ी कार्रवाई

मध्यप्रदेश
3 Aug 2026, 02:54 pm

टिप्पणियाँ (0)

0अक्षर

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है।
पहली टिप्पणी करने वाले बनें!

लेटेस्ट अपडेट्स

अभी-अभी

Jabalpur Development Projects: CM मोहन यादव ने जबलपुर को दी 362 करोड़ की सौगात, मेट्रोपोलिटन सिटी बनाने का रोडमैप भी बताया

3 Aug 2026
देश

बृजभूषण शरण सिंह को कोर्ट से बड़ी राहत, यौन शोषण मामले में हुए बरी

3 Aug 2026
मध्यप्रदेश

कांग्रेस ने राजेंद्र भारती को किया निलंबित, दतिया उपचुनाव में भीतरघात के आरोपों के बाद बड़ी कार्रवाई

3 Aug 2026
मध्यप्रदेश

Shiv Temple Raisen : सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में उमड़ी आस्था, सोमेश्वर धाम में जलाभिषेक; भोजपुर में लगी लंबी कतार

3 Aug 2026
मध्यप्रदेश

BRICS Cultural Summit 2026: भोपाल में BRICS सम्मेलन की तैयारी तेज, VIP रोड से भोज सेतु तक रंगरोगन; विदेशी मेहमानों के लिए सज रहा शहर

3 Aug 2026

Abdulbreaking से जुड़ें

हर बड़ी और ताज़ा खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे Instagram और Facebook पेज को फॉलो करें!

Instagram पर जुड़ेंFacebook पर जुड़ें