Latest

Kuno National Park : बोत्स्वाना से आज एमपी के कूनो में पहुंचेंगे 8 चीते, अफ्रीका से तीसरा बड़ा जत्था

Kuno National Park

हाइलाइट्स

  • बोत्स्वाना से आज 8 चीते मध्य प्रदेश पहुंचेंगे

  • 6 मादा और 2 नर चीते विशेष विमान से ग्वालियर लाए जाएंगे

  • हेलीकॉप्टर से कूनो नेशनल पार्क पहुंचाए जाएंगे चीते

  • एक महीने तक बाड़ों में क्वारंटाइन में रहेंगे

 

भोपाल। मध्य प्रदेश में चीतों के पुनर्वास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। आज अफ्रीकी देश बोत्स्वाना से 8 चीते भारत लाए जा रहे हैं, जिन्हें मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में बसाया जाएगा। यह अफ्रीकी महाद्वीप से आने वाला चीतों का तीसरा बड़ा जत्था है।

MP Weather Update : एमपी में होली पर मौसम बिगड़ने के संकेत, आंधी-बारिश की बन सकती है स्थिति

विशेष विमान से ग्वालियर पहुंचेंगे चीते

जानकारी के अनुसार, इन 8 चीतों में 6 मादा और 2 नर शामिल हैं। सभी चीतों को विशेष विमान के जरिए ग्वालियर लाया जाएगा। यहां से आगे की यात्रा के लिए पहले से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

हेलीकॉप्टर से कूनो नेशनल पार्क भेजे जाएंगे

सुबह करीब 8:30 बजे भारतीय वायुसेना के दो हेलीकॉप्टरों से चीतों को कूनो नेशनल पार्क के लिए रवाना किया जाएगा। लगभग एक घंटे बाद सुबह 9:30 बजे चीतों को पार्क परिसर में उतारा जाएगा।

Bhopal Police : भोपाल में जॉन-4 पुलिस का ईरानी डेरे में जनसंवाद, अपराधियों को कड़ी चेतावनी

एक महीने तक क्वारंटाइन में रहेंगे चीते

कूनो नेशनल पार्क प्रबंधन के अनुसार, सभी चीतों को अगले एक महीने तक विशेष बाड़ों में क्वारंटाइन रखा जाएगा। इस दौरान उनकी सेहत, खान-पान और व्यवहार पर लगातार नजर रखी जाएगी, ताकि वे नए वातावरण में सुरक्षित रूप से ढल सकें।

Bhopal Power Cut : भोपाल में 50 इलाकों में 2 से 7 घंटे तक बिजली कटौती, प्रभावित क्षेत्रों की पूरी सूची जारी

स्वागत और सुरक्षा के पूरे इंतजाम

चीतों के आगमन को लेकर वन विभाग और जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं। सुरक्षा, स्वास्थ्य जांच और निगरानी के लिए विशेषज्ञ टीम तैनात की गई है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *