Latest

Bhopal Power Cut : भोपाल में 50 इलाकों में 2 से 7 घंटे तक बिजली कटौती, प्रभावित क्षेत्रों की पूरी सूची जारी

bhopal power cut

हाइलाइट्स

  • शनिवार, 28 फरवरी को भोपाल के 50 इलाकों में बिजली कटौती रहेगी।

  • कटौती मेंटेनेंस और तारों की मरम्मत के कारण की जा रही है।

  • बिजली विभाग ने नागरिकों से जरूरी कार्य पहले निपटाने की अपील की।

  • प्रभावित इलाकों में 2 से 7 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

Bhopal Power Cut : भोपाल।  राजधानी भोपाल में शनिवार, 28 फरवरी को 50 इलाकों में बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। बिजली विभाग ने बताया कि यह कटौती मेंटेनेंस कार्य और तारों की मरम्मत के चलते की जा रही है।

विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि इस अवधि में अपने आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें, ताकि बिजली कटौती के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Bhopal Power Cut : भोपाल में 50 इलाकों में 2 से 7 घंटे तक बिजली कटौती, प्रभावित क्षेत्रों की पूरी सूची जारी

प्रभावित क्षेत्रों का विवरण

  • सुबह 9:00 से 11:00 बजे तक: विधान एलिना, शिवालय, गिरधर कॉम्प्लेक्स, मंगेश हाइट्स, विनीत कुंज B सेक्टर, पार्क सेरेना कॉलोनी और आसपास के इलाके।

  • सुबह 10:00 से दोपहर 1:00 बजे तक: पुतलीघर, इंद्रा नगर, न्यू राजीव नगर, वसुंधरा कॉलोनी, पीएनटी कॉलोनी, हाउसिंग बोर्ड टीला और आसपास के इलाके।

  • सुबह 10:00 से शाम 4:00 बजे तक: रिवेरा टाउन, सुरुचि नगर, निवेश नगर, बेहटा गांव और आसपास के इलाके।

Holi Holiday Mandi : हरदा कृषि मंडी 28 मार्च से 4 मार्च तक बंद, होली और अवकाश के कारण 5 दिन नहीं होगी नीलामी

  • सुबह 10:00 से शाम 5:00 बजे तक: चमन प्लाजा, इंद्रपुरी B सेक्टर, अप्सरा कॉम्प्लेक्स, CPRI कॉलोनी, DK टावर, गिरनार कॉम्प्लेक्स, छत्रसाल नगर, गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया।

  • सुबह 10:30 से दोपहर 3:30 बजे तक: पुलिस हाउसिंग, नया गांव, गौतम नगर, आकृति गार्डन, कम्फर्ट प्लाजा, गोमती कॉलोनी, डीके सुरभि, CSD कॉलोनी, पुलिस रेडियो कॉलोनी, प्रेमपुरा और आसपास के इलाके।

  • सुबह 11:00 से शाम 5:00 बजे तक: हैप्पी होम्स, MLA रेस्ट हाउस, मालवीय नगर, न्यू मार्केट और आसपास के इलाके।

  • दोपहर 12:00 से शाम 4:00 बजे तक: फॉर्च्यून कस्तूरी, सागर हाइट्स, दीपक सोसाइटी, अक्षत होम्स, निखिल बंगला, सहस्त्र बहू नगर, कोरलवुड और आसपास के इलाके।

Vidisha Crime News : विदिशा में नवविवाहिता की मौत, एक साल पहले हुई थी शादी; पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुटी

बिजली विभाग की सलाह

बिजली विभाग ने नागरिकों से आग्रह किया है कि कटौती के दौरान आवश्यक उपकरण बंद रखें और सभी जरूरी कार्य पहले ही निपटाएं। इस प्रकार की सावधानी से असुविधा कम की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *