हाइलाइट्स
- मध्यप्रदेश में 14 IPS अफसरों के तबादले
- भोपाल के पुलिस कमिश्नर बदले गए।
- संजय कुमार को बनाया भोपाल का पुलिस आयुक्त।
MP IPS Transfers : भोपाल। मध्य प्रदेश में पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर तबादले हुए हैं। गृह विभाग ने 14 आईपीएस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इनमें भोपाल पुलिस कमिश्नर से लेकर कई रेंज आईजी और अन्य बड़े पद शामिल हैं।
Gold Silver Price Today : चांदी पहली बार 4 लाख के पार; जानिए आपके शहर में क्या है गोल्ड-सिल्वर रेट
भोपाल को मिले नए पुलिस कमिश्नर
बालाघाट रेंज के आईजी संजय कुमार को भोपाल का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। मौजूदा आयुक्त हरिनारायण चारी मिश्रा को आईजी स्टेट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (SCRB), पुलिस मुख्यालय में पदस्थ किया गया है। लंबे समय तक इंदौर और भोपाल पुलिस की कमान संभालने वाले हरिनारायण चारी मिश्रा का यह नया पद है।
उज्जैन रेंज आईजी बदले
उज्जैन रेंज के एडीजी उमेश जोगा को परिवहन आयुक्त बनाया गया है। उनकी सेवाएं अब परिवहन विभाग को सौंपी गई हैं। खेलो एमपी यूथ गेम्स के आयोजन के बीच यह बदलाव आया है।
एडीजी अंशुमान यादव को संचालक खेल और युवक कल्याण विभाग बनाया गया है। राकेश गुप्ता को एडीजी और रेंज आईजी उज्जैन की जिम्मेदारी दी गई है।
अभय सिंह हटाए गए
आईजी अभय सिंह को भोपाल आईजी देहात से हटाकर आईजी योजना पुलिस मुख्यालय में पदस्थ किया गया है। संजय तिवारी आईजी योजना को अब आईजी भोपाल देहात बनाया गया है।
अन्य प्रमुख तबादले
पंकज कुमार श्रीवास्तव को स्पेशल डीजी सीआईडी और स्पेशल डीजी सतर्कता पुलिस मुख्यालय में पदस्थ किया गया है। उनसे एंटी नक्सल ऑपरेशन और एसटीएफ का प्रभार हटा लिया गया है।
Betul Newborn 24 Fingers : क्या आपने कभी किसी बच्चे की 24 अंगुलियां देखी हैं… अगर नहीं तो आज देखिए
केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे अनंत कुमार सिंह को स्पेशल डीजी और प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन बनाया गया है। केपी वेंकटेश्वर राव को एडीजी तकनीकी सेवाएं बनाया गया है। उन्हें एडीजी एंटी नक्सल ऑपरेशन का अतिरिक्त प्रभार भी मिला है।
डी श्रीनिवास वर्मा एडीजी पीएचक्यू को एडीजी नारकोटिक्स बनाया गया है। उन्हें एडीजी एसटीएफ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। परिवहन आयुक्त विवेक शर्मा को एडीजी पीटीआरआई पीएचक्यू में पदस्थ किया गया है।
चैत्रा एन आईजी एससीआरबी पीएचक्यू को आईजी शहडोल और ललित शाक्यवार आईजी शिकायत और मानव अधिकार पीएचक्यू को आईजी बालाघाट जोन बनाया गया है।
यहां देखिये पूरी लिस्ट

