Latest

MP Congress Holds Fast : MP कांग्रेस का उपवास प्रदर्शन आज, शंकराचार्य अपमान, भोपाल गौकशी और काशी मंदिर ध्वंस के खिलाफ घेराव

MP Congress Protest

हाइलाइट्स

  • एमपी कांग्रेस का एक दिवसीय उपवास आज।
  • शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के समर्थन में आई कांग्रेस।
  • रोशनपुरा चौराहे पर सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक उपवास करेगी कांग्रेस।

MP Congress Holds Fast : भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के अपमान, भोपाल में गौकशी और काशी में मंदिरों के ध्वंस जैसे कई मुद्दों पर बीजेपी सरकार का घेराव तेज कर दिया है। कांग्रेस ने इन मुद्दों पर एक दिवसीय उपवास का आयोजन किया है।

Sandhya Chhaya Old Age Home : बुजुर्गों के लिए आलीशान ओल्ड एज होम तैयार, CM करेंगे लोकार्पण, जानिए कितना होगा किराया

रोशनपुरा चौराहे पर होगा उपवास प्रदर्शन

उपवास रोशनपुरा चौराहे पर सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। इसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, विधायक जयवर्धन सिंह और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। कांग्रेस ने इन मुद्दों को लेकर बीजेपी पर सांप्रदायिक उन्माद फैलाने और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया है।

यह सनातन धर्म और आस्था पर हमला

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के प्रयागराज में अपमान को लेकर कांग्रेस आक्रोशित है। पार्टी का कहना है कि यह सनातन धर्म और आस्था पर हमला है।

RGPV Student Suicide : वार्डन ने दोस्त के साथ छात्रा का वीडियो किया रिकॉर्ड, डांटने के बाद परिजनों को किया फॉरवर्ड

भोपाल में जिंसी स्लॉटर हाउस में गौकशी और गोमांस तस्करी के मामले में भी कांग्रेस सरकार पर निशाना साध रही है। काशी में मंदिरों के ध्वंस को लेकर भी बीजेपी पर आरोप लगाए जा रहे हैं।

सरकार सनातन परंपराओं की रक्षा करने में विफल

कांग्रेस ने कहा कि बीजेपी सरकार धार्मिक स्थलों और सनातन परंपराओं की रक्षा करने में पूरी तरह विफल रही है। उपवास के माध्यम से पार्टी इन मुद्दों पर जनता का ध्यान आकर्षित करना चाहती है। उपवास में शामिल नेता इन मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगेंगे और सख्त कार्रवाई की मांग करेंगे।

Ujjain Violence : राम मंदिर के सामने विवाद के बाद तोड़फोड़, 11 बसें क्षतिग्रस्त, धारा 144 लागू

यह उपवास कांग्रेस की रणनीति का हिस्सा है। पार्टी इन धार्मिक-सांप्रदायिक मुद्दों को लेकर बीजेपी को घेरना चाहती है। प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले ऐसे मुद्दे सियासी तापमान बढ़ा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *