Latest

Jitu Patwari attacks BJP : मौतों पर सियासत नहीं, न्याय होना चाहिए, इंदौर में कांग्रेस का मेगा मार्च

Jitu Patwari attacks BJP

PCC Chief Jitu Patwari : भोपाल। इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मौतों पर सियासत नहीं होनी चाहिए, बल्कि न्याय होना चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि इंदौर की जनता भाजपा के अहंकार से पीड़ित है। लगातार मौतें हो रही हैं, लेकिन जिम्मेदार नेता मौन हैं। उन्होंने कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के इस्तीफे की मांग की।

प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि 11 जनवरी को इंदौर में न्याय मार्च निकाला जाएगा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीड़ित परिवारों से मिलने की कोशिश की लेकिन प्रशासन ने रोका।

Bhopal Power Outages : भोपाल में आज बिजली कटौती, इन इलाकों में होगा 5-6 घंटे पावर कट

प्रदेश अध्यक्ष ने इसे सरकार की तानाशाही बताया। उन्होंने मनरेगा नाम बदलाव पर भी सवाल उठाए और किसानों के मुद्दों पर सरकार को घेरा। कांग्रेस पंचायत से संगठन विस्तार की बात कही।

इंदौर मौतों पर आरोप

जीतू पटवारी ने कहा कि दूषित पानी से मौतें सरकार की लापरवाही से हुईं। कैलाश विजयवर्गीय के इस्तीफे की मांग की। कहा कि गलती सरकार की, लेकिन सजा अधिकारियों और आवाज उठाने वालों को मिल रही है।

Bank Employees Protest : भोपाल में बैंक कर्मियों का धरना प्रदर्शन आज, पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करने की मांग

इंदौर में 22-24 करोड़ खर्च के बावजूद जहरीला पानी मिल रहा है। हर व्यक्ति पर 10 हजार खर्च, फिर भी शुद्ध पानी नहीं। शुद्ध पेयजल जनता का मौलिक अधिकार है।

सरकार किसी की भी हो, साफ पानी देना कर्तव्य है। पीड़ित परिवारों से मिलने से रोका गया, प्रशासन पर बाधा डालने का आरोप। 11 जनवरी को न्याय मार्च निकालेंगे। मृतकों को श्रद्धांजलि दी।

MP Cold Alert Today : मध्य प्रदेश में घना कोहरा-ठंड का कहर जारी, इन जिलों में स्कूल बंद

मनरेगा नाम बदलाव पर हमला

पटवारी ने मनरेगा का नाम बदलने पर कहा कि नाम बदलने से योजना नहीं चलती, फंड दीजिए। राज्य सरकार ने मनरेगा में 40% हिस्सा नहीं दिया। नाम चाहे जो रखो, योजना की आत्मा खत्म कर दी।

किसानों पर बड़ा बयान

किसानों से किए वादे झूठे निकले। धान, गेहूं, सोयाबीन, प्याज हर फसल के दाम गिरे, किसान कर्ज में। अन्याय हुआ तो कांग्रेस सड़क पर उतरेगी। पटवारी ने कहा कि वे खुद किसान परिवार से हैं, कांग्रेस ने किसानों के हित में बात करने की जिम्मेदारी दी है।

Bhupendra Verma Death : रायसेन के वरिष्ठ BJP नेता भूपेन्द्र वर्मा का निधन, उज्जैन सड़क हादसे में हुए थे घायल

आर्थिक नाकामी पर सवाल

प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा, सरकार ने 5000 करोड़ का कर्ज लिया, 1100 संपत्तियां बेचीं। अब और संपत्तियां बेचने की तैयारी, भविष्य से खिलवाड़। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री की आर्थिक समझ पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि, सरकार की आय बढ़ाने और खर्च घटाने की सोच नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *