Harda Urea Distribution Delay : मध्य प्रदेश। हरदा में यूरिया खाद की कमी और वितरण में देरी से किसान परेशान हैं। बुधवार को एमपी एग्रो गोदाम पर किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया। किसानों का कहना है कि समय पर खाद नहीं मिल रही, जबकि बोवनी और फसल की जरूरत है। वे लगातार गोदाम के चक्कर काट रहे हैं।
मंगलवार को अगले दिन खाद मिलने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन रात करीब 12 बजे गोदाम पर सूचना चस्पा कर दी गई कि स्टॉक उपलब्ध नहीं है। इसके बावजूद किसान सुबह से लाइन में लगे रहे, लेकिन वितरण नहीं हुआ। हंगामे की सूचना पर पुलिस और कृषि विभाग के अधिकारी पहुंचे और समझाइश देकर स्थिति शांत कराई।
Indore Contaminated Water : इंदौर में दूषित पानी से अब तक 9 मौतें, 5 माह का बच्चे की भी गई जान
भ्रम से बनी स्थिति- अधिकारी
कृषि उप संचालक जवाहरलाल कास्दे ने बताया कि गोदाम पर खाद वितरण को लेकर किसानों में भ्रम हो गया। उपलब्ध स्टॉक का वितरण मंगलवार को ही कर दिया गया था। जिन किसानों को टोकन दिए गए थे, उन्हें बुधवार को खाद दी जा रही है। बुधवार को एक और रैक आई है, स्टॉक दर्ज होने के बाद वितरण होगा।
किसानों की परेशानी
ग्राम पलासनेर के किसान आबिद खान ने कहा कि मंगलवार को खाद खत्म होने की कोई सूचना नहीं थी, लेकिन रात में चस्पा कर दी गई। सुबह लाइन लगाने वालों को परेशानी हुई।
ग्राम नकवाड़ा की छात्रा आरती शर्मा खंडवा से पढ़ाई छोड़कर पिता हरिशंकर शर्मा के लिए 11 एकड़ जमीन की खाद लेने आईं। पिता मंगलवार से लाइन में थे, 35वां नंबर था, लेकिन शाम तक खाद खत्म बता दी गई।
फसल को खतरा
किसान बोले कि देरी से फसल प्रभावित हो रही है। ठंड में रात भर इंतजार करना भी मुश्किल है। मांग की कि पारदर्शी वितरण और पर्याप्त स्टॉक हो। प्रशासन ने आश्वासन दिया कि जल्द सप्लाई बढ़ेगी लेकिन किसान संतुष्ट नहीं। यह किल्लत कई जिलों में है। सरकार से अपील है कि किसानों की समस्या जल्द हल हो।