Latest

Bhopal Crime Report 2025 : भोपाल पुलिस का दावा! 2025 में महिला अपराधों में 11% गिरावट, हत्याओं में बड़ी सफलता

​​Harinarayanachari Mishra, Police Commissioner, Bhopal

हाइलाइट्स

  • पिछले साल के मुकाबले अपराधों में 8 प्रतिशत की कमी।
  • महिलाओं के साथ मारपीट और गालीगलौच के मामलों 42 प्रतिशत की कमी।
  • दो से तीन साल में हत्याओं के मामलों में 35 से 38 औसतन अपराध हुए कम।

Bhopal Crime Report 2025 : मध्य प्रदेश। भोपाल पुलिस ने साल 2025 का क्राइम रिपोर्ट कार्ड पेश किया है। पुलिस कमिश्नर हरिनारायणाचारी मिश्र ने दावा किया कि पिछले साल के मुकाबले अपराधों में 8 प्रतिशत की कमी आई है। महिला अपराधों में 11 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। महिलाओं के साथ मारपीट और गाली-गलौच के मामलों में तो 42 प्रतिशत की बड़ी कमी आई है।

Male Leopard Died : सतपुड़ा टाइगर रिजर्व मढ़ई में तेंदुए की मौत, पसलियां-रीढ़ टूटी

पुलिस ने हत्याओं जैसे गंभीर अपराधों को कम करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पिछले 2-3 साल में हत्याओं के मामलों में औसतन 35 से 38 अपराध कम हुए हैं। 2016 से 2022 तक हत्या का औसत 50 से 55 रहता था। पुलिस का कहना है कि अपराधियों पर नकेल कसने और सख्त कार्रवाई से यह कमी आई है।

अपराधों में कमी के आंकड़े

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि अपराधियों पर लगातार एक्शन से क्राइम रेट गिरा है। महिला अपराधों में 11% कमी से महिलाओं की सुरक्षा बेहतर हुई है। मारपीट और गाली-गलौच जैसे मामलों में 42% गिरावट बड़ी उपलब्धि है। हत्याओं में कमी से शहर सुरक्षित हुआ है। पुलिस की पेट्रोलिंग, नाइट गश्त और तकनीकी निगरानी बढ़ाई गई है।

MP Politics : कांग्रेस ने जीतू को बताया राम, भाजपा को रावण बीजेपी बोली मिट्टी में मिल जाओगे

हत्याओं में बड़ी सफलता

2016-2022 तक हत्याओं का औसत 50-55 था। अब 2-3 साल में 35-38 मामले कम हुए। पुलिस ने कहा कि गैंगस्टर और हिस्ट्रीशीटर पर सख्ती से यह संभव हुआ। कई पुराने केस सुलझे और नए अपराध रोके गए।

पुलिस की रणनीति

कमिश्नर मिश्र ने कहा कि अपराधियों का डर बढ़ाने के लिए लगातार अभियान चलाए गए। सीसीटीवी, ड्रोन और इंटेलिजेंस का इस्तेमाल बढ़ा। महिला सुरक्षा के लिए विशेष टीम और हेल्पलाइन सक्रिय हैं। नए साल में और सख्ती का प्लान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *