JP Nadda MP Visit : भोपाल। मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की कथित खराब हालत पर कांग्रेस ने भाजपा को घेरा है। पार्टी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के एमपी दौरे को निशाना बनाते हुए कहा कि राज्य में स्वास्थ्य क्षेत्र में “आपातकाल” जैसी स्थिति है। कांग्रेस नेताओं ने छिंदवाड़ा में बच्चों की मौतों का जिक्र कर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला।
उन्होंने आरोप लगाया कि जहरीली दवाएं, HIV पॉजिटिव ब्लड चढ़ाना और चूहों के काटने से बच्चों की जान जा रही है, लेकिन सरकार बड़े-बड़े दावे कर रही है। कांग्रेस ने मेडिकल कॉलेजों में फ्री बेड, बजट के दुरुपयोग और पीपीपी मॉडल पर भी सवाल उठाए। यह हमला जेपी नड्डा के दौरे के बीच आया है, जिससे सियासी माहौल गरमा गया है।
छिंदवाड़ा मौतों पर कांग्रेस का आरोप
कांग्रेस ने छिंदवाड़ा में 26 बच्चों की मौत का मुद्दा जोर-शोर से उठाया। आरोप लगाया गया कि बच्चों को HIV पॉजिटिव ब्लड चढ़ाया गया, जहरीली दवाओं से जान गई और ICU में लापरवाही हुई।
यहां तक कहा गया कि चूहे काटने से भी बच्चे मौत के शिकार हो रहे हैं। कांग्रेस ने जेपी नड्डा पर निशाना साधते हुए कहा कि इतनी मौतें होने के बावजूद उनके मुंह से एक शब्द नहीं निकला। पार्टी ने इसे “अभूतपूर्व लूट और बच्चों की हत्या” करार दिया।
स्वास्थ्य बजट और संस्थाओं पर सवाल
कांग्रेस का दावा है कि स्वास्थ्य क्षेत्र में प्राइवेट संस्थाएं, NGO और अन्य संगठन योगदान दे रहे हैं, जबकि सरकार 60 प्रतिशत बजट का सही उपयोग नहीं कर रही। मेडिकल कॉलेजों में अनुभवहीन लोगों को जिम्मेदारी देने का आरोप लगाया गया।
पार्टी ने चुनौती दी कि कोई एक मेडिकल कॉलेज बताएं जहां 100 बेड पर फ्री इलाज चल रहा हो। भाजपा कार्यकाल में बने मेडिकल कॉलेजों को सिर्फ “ढांचा” बताया और कहा कि मशीनें नहीं हैं।
पीपीपी मॉडल की आलोचना
कांग्रेस ने पीपीपी मॉडल की आलोचना की और कहा कि जिला अस्पताल ठेके पर चल रहे हैं। एक दिन मंत्रालय भी ठेके पर चला जाएगा। सरकार पर कर्ज लेकर “अय्याशी” करने का आरोप लगाया।
साइंस हाउस में करप्शन और 200 करोड़ से बंगला मरम्मत का जिक्र कर कहा कि 2 साल के काम का ब्यौरा देने की जगह बंगले की बात हो रही है। कांग्रेस ने कहा कि उनके समय बने जिला अस्पताल आज भी चल रहे हैं।
Bhopal Female Patwari Dies : भोपाल में छत से गिरी महिला पटवारी, सिर में गंभीर चोट से मौत
जेपी नड्डा दौरे का बहाना
जेपी नड्डा के एमपी दौरे को कांग्रेस ने स्वास्थ्य की खराब हालत छिपाने का प्रयास बताया। पार्टी ने कहा कि बड़े वादे करने वाली सरकार के केंद्रीय मंत्री को अनुभवहीन काम सौंपे गए हैं। यह हमला स्वास्थ्य सेवाओं की कमियों को उजागर करने का प्रयास है।