Latest

Vidisha News : सांची को मिली अंडमान एक्सप्रेस, विदिशा को कर्नाटक संपर्क क्रांति का ठहराव

Sanchi gets Andaman Express

Vidisha News : विदिशा, मध्य प्रदेश। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान के लगातार प्रयासों से आखिरकार विदिशा और सांची को रेलवे की बड़ी सौगात मिल गई है। रेल मंत्रालय ने दो महत्वपूर्ण लंबी दूरी की सुपरफास्ट ट्रेनों का ठहराव मंजूर कर लिया है। अब सांची रेलवे स्टेशन पर कटड़ा अंडमान एक्सप्रेस (16031/16032) और विदिशा स्टेशन पर कर्नाटक संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (12629/12630) का ठहराव होगा।

Betul News : सेंट्रल स्कूल के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, ससुराल आया था युवक

कुछ दिन पहले ही शिवराज सिंह चौहान ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर दोनों स्टेशनों पर इन ट्रेनों के ठहराव की मांग की थी। इसके जवाब में रेल मंत्री ने खुद शिवराज को पत्र लिखकर स्टॉपेज की स्वीकृति की जानकारी दी। इस फैसले से विदिशा-सांची क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

कौन-सी ट्रेनें और कहाँ रुकेंगी?

  • सांची रेलवे स्टेशन – 16031/16032 कटड़ा अंडमान एक्सप्रेस (चेन्नई सेंट्रल – श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा) – सप्ताह में 3 दिन
  • विदिशा रेलवे स्टेशन – 12629/12630 कर्नाटक संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (यशवंतपुर बेंगलुरु – हजरत निजामुद्दीन दिल्ली) – सप्ताह में 2 दिन

क्षेत्र को मिलेगा ये फायदा

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव जी और भारतीय रेलवे का यह जनहितैषी निर्णय विदिशा-सांची के यात्रियों के लिए बहुत बड़ी सुविधा लेकर आया है।

Sehore Muskaan Campaign : सीहोर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 32 गुमशुदा नाबालिग लड़कियाँ बरामद, 4 साल पुराने केस भी सुलझे

अब माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए कटड़ा, चेन्नई, दिल्ली, बेंगलुरु, पुणे जैसे बड़े शहरों की यात्रा बहुत आसान हो जाएगी। धार्मिक यात्रा, पर्यटन, व्यापार और शिक्षा से जुड़े लोगों को सबसे ज्यादा लाभ होगा।”

अब सांची से सीधे माता वैष्णो देवी कटड़ा, जम्मू, लखनऊ, कानपुर, चेन्नई जैसे शहरों की कनेक्टिविटी मिल जाएगी। वहीं विदिशा से दिल्ली, बेंगलुरु, पुणे, हुबली, धारवाड़ जैसे दक्षिण भारत के बड़े शहरों का सीधा जुड़ाव हो जाएगा। भोपाल जाने वालों के लिए भी ये ट्रेनें विकल्प बनेंगी।

Harda Crime News : 10 साल के बेटे की आंखों के सामने पिता की कुल्हाड़ी-दरांती से हत्या, माँ गंभीर घायल; तीन आरोपी गिरफ्तार

विदिशा-सांची के लोगों की यह मांग वर्षों से लंबित थी। स्थानीय लोग और जनप्रतिनिधि लगातार इन ट्रेनों के ठहराव की मांग कर रहे थे। अब इस स्वीकृति के बाद क्षेत्र में विकास और सुविधा की नई उम्मीद जगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *