Latest

VIT University Update : प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर पहुंची VIT कैंपस, सीएम मोहन यादव ने दिया हाईलेवल जांच का आदेश

VIT University Update

VIT University Update : भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी से सटे सीहोर जिले के कोठरी में स्थित VIT भोपाल यूनिवर्सिटी में पिछले कई दिनों से खराब खाना, गंदा पानी और हॉस्टल की खराब सुविधाओं को लेकर छात्रों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे थे। मामला मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तक पहुंचते ही तुरंत कार्रवाई शुरू हो गई।

MP Road Accident : इंदौर-भोपाल हाईवे पर कार ट्रक से टकराई, मां-बेटे की मौके पर मौत, तीन गंभीर घायल

मुख्यमंत्री ने खुद अपने आधिकारिक X हैंडल से पोस्ट कर पूरी जानकारी साझा की और लिखा, “विद्यार्थियों का हित और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।” CM ने तत्काल चार बड़े कदम उठाए:

1. सीहोर जिले की प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर को उसी दिन VIT कैंपस पहुंचने के सख्त निर्देश
2. मंत्री छात्र-छात्राओं और विश्वविद्यालय प्रबंधन से सीधा संवाद करें
3. जिला प्रशासन को हॉस्टल-मेस और पेयजल की हर समस्या का तुरंत समाधान करने का आदेश
4. उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार को पूरे प्रदेश के सभी निजी विश्वविद्यालयों और शिक्षण संस्थानों की उच्च स्तरीय समीक्षा करने के निर्देश

 

CM के निर्देश मिलते ही गुरुवार सुबह प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर VIT भोपाल कैंपस पहुंच गईं। सबसे पहले उन्होंने कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर और SP से पूरी स्थिति की ब्रिफिंग ली। उसके बाद कैंपस पहुंचकर छात्रों से मुलाकात की, उनकी शिकायतें सुनीं और प्रबंधन को तुरंत सुधार के आदेश दिए।

Vidisha News : मोहनगिरी में युवक की संदिग्ध मौत, घर में फंदे पर लटकी मिली लाश

गौरतलब है कि पिछले दिनों VIT में खराब खाने से कई छात्र बीमार भी पड़े थे और बड़े स्तर पर प्रदर्शन भी हुआ था। अब मुख्यमंत्री के दखल के बाद न सिर्फ VIT भोपाल, बल्कि पूरे मध्य प्रदेश के सभी निजी विश्वविद्यालयों पर सख्त निगरानी रखी जाएगी ताकि छात्रों के साथ कभी ऐसा अन्याय न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *