Raisen News : मध्य प्रदेश। रायसेन जिले में मंगलवार को भारतीय मजदूर संघ (BMS) की जिला इकाई ने जोरदार प्रदर्शन किया। 47 सूत्रीय मांगों को लेकर सैकड़ों आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाएं, संविदा शिक्षक, स्वास्थ्य कर्मचारी और अन्य कर्मचारी सड़क पर उतरे। धरना कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर पंडाल लगाकर दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए रैली निकाली और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर अलका सिंह को सौंपा।
Sehore News : सीहोर में वोटर लिस्ट रिवीजन समस्या, 2003 की 21 साल पुरानी सूची में नाम ढूंढना नामुमकिन
संघ के संभागीय सह कोषाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह राजपूत, जिला मंत्री अरविंद सिंह ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह भदौरिया, किशोर सिंह ठाकुर, नारायण सिंह ठाकुर, बसंत प्रजापति, ओमप्रकाश मेवाड़ा, अजय कौरव, गोपाल साहू, पेंशन एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष मुरारी लाल सोनी, राज्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष शरद द्विवेदी और सूर्य प्रकाश सक्सेना सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।
Sehore Temperature Today : सीहोर में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक लुढ़का, अब और बढ़ेगी ठंड
मुख्य मांगें इस प्रकार हैं:
- असंगठित मजदूरों के लिए हर नगरीय क्षेत्र में छायादार शेड, शौचालय और पीने का पानी की सुविधा तुरंत शुरू की जाए।
- श्रमिक योजनाओं की जानकारी के लिए दीवार लेखन फिर से शुरू हो।
- फैक्ट्री अधिनियम 1948 के तहत निर्धारित समय से ज्यादा काम न लिया जाए, ओवरटाइम पर अलग मजदूरी दी जाए।
- न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948 को सख्ती से लागू किया जाए और जिला अधिकारी औचक निरीक्षण करें।
- शासकीय-अर्द्धशासकीय विभागों में हर माह की 5 तारीख तक वेतन अनिवार्य हो।
- संविदा शिक्षकों, अध्यापक संवर्ग और सहायक शिक्षकों का शीघ्र नियमितीकरण हो।
- 12 और 24 वर्ष की क्रमोन्नति/समयमान वेतनमान के सभी एरियर्स तुरंत दिए जाएं।
- लंबित अर्जित अवकाश (Earned Leave) के बिलों का तत्काल भुगतान हो।
Bhopal Drug Case : भोपाल ड्रग्स कांड में नया खुलासा, अक्सा खान की CDR से मिले 5 संदिग्ध नंबर
संघ नेताओं ने कहा कि ये मांगें लंबे समय से लंबित हैं। अगर जल्द अमल नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। डिप्टी कलेक्टर अलका सिंह ने ज्ञापन स्वीकार करते हुए मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।