Latest

Deepika Padukone in MP : हिजाब विवाद के बीच दीपिका पादुकोण का एमपी टूर, हनुमान मंदिर के किए दर्शन

Deepika Padukone in MP

Deepika Padukone in MP : मध्य प्रदेश। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन दिनों हिजाब वाले विज्ञापन को लेकर सोशल मीडिया पर भारी ट्रोलिंग का शिकार हैं। विवाद के बीच वे मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले पहुंच गईं। यहां बोर गांव में पैदल घूमती दिखीं। जाम हनुमान मंदिर में दर्शन किए। गलियों में उन्हें पैदल जाते देख स्थानीय लोग हैरान रह गए। देखने वालों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

MP Crime News : भोपाल में बदमाश की हत्या, 12 से ज्यादा आपराधिक मामले थे दर्ज, तीन युवकों ने किया था कॉल

एनजीओ कार्यक्रम के लिए आईं दीपिका

सूत्रों के अनुसार, दीपिका एक एनजीओ के कार्यक्रम में हिस्सा लेने यहां पहुंची हैं। भीड़ इतनी थी कि फैंस उछल-उछल कर खुशी जता रहे थे। वे मुंह पर हाथ रख खिलखिलाते हुए दूर से ही उन्हें निहारते रहे।

दीपिका ने गरीब बस्तियों की लड़कियों से बात की। उन्हें पढ़ाई और सेहत का महत्व समझाया। दिव्यांगों के लिए चल रहे सामाजिक कार्यों पर चर्चा हुई। वे खुद कुछ गतिविधियों में शामिल हुईं। आसपास के लोग मोबाइल से फोटो लेने लगे।

Narmadapuram Murder Case : प्रताड़ना से तंग पत्नी ने किया पति का कत्ल, 5 मासूमों की मां गिरफ्तार

दीपिका का यह दौरा उनके फाउंडेशन से जुड़ा लगता है। वे मानसिक स्वास्थ्य और सामाजिक जागरूकता पर काम करती रहती हैं। हिजाब वाले ऐड में अबू धाबी के मस्जिद दर्शन के दौरान सिर ढकने पर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई। फैंस ने उनका बचाव किया। कहा कि वे मंदिरों में भी सिर ढकती हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *