iPhone Crash Detection : गाड़ी चलाते आ गई नींद तो iPhone ने बचाई युवती की जान, जानिये पूरा मामला

iPhone Crash Detection

iPhone Crash Detection Feature : एप्पल अपने iPhone और Apple Watch में लगातार सेफ्टी फीचर्स को लेकर नए -नए अपडेट लेकर आ रहा है। जो न केवल टेक्नोलॉजी में आगे बढ़ाते है बल्कि मसीहा बनकर लोगों की जान तक बचा लेते है। अमेरिका की 16 वर्षीय लिंडसे लेस्कोवैक का एक्सीडेंट इस बात का ताजा उदाहरण है। इस आर्टिकल में पढ़िए कैसे एक iPhone के Crash Detection फीचर ने युवती की जिंदगी बचाई।

ये है पूरा मामला

दरअसल, लिंडसे देर रात अपने दोस्त को छोड़कर पिकअप ट्रक से घर लौट रही थीं। गाड़ी चलाते वक्त नींद की वजह से ट्रक से नियंत्रण खो बैठीं। गाड़ी पोल और पेड़ों से टकरा गई। इससे लिंडसे गंभीर रूप से घायल होकर वाहन में ही फंस गईं। लिंडसे के पैरों और गर्दन की हड्डियों में कई फ्रैक्चर हो गए और वह बेहोश हो गईं। इस खतरनाक पल में उनका iPhone उनके लिए जीवनरक्षक साबित हुआ।

iPhone ने किया मदद के लिए कॉल

जैसे ही कार की टक्कर हुई iPhone का क्रैश डिटेक्शन (Crash Detection) सिस्टम सक्रिय हो गया। इसने न सिर्फ 911 (इमरजेंसी नंबर) पर कॉल किया बल्कि रेस्क्यू टीम को उनकी लोकेशन भी भेज दी। उनकी माँ लॉरा ने बाद में बताया कि उन्हें अंदाज़ा भी नहीं था कि iPhone में ऐसा फीचर मौजूद है। जब रेस्क्यू टीम पहुंची तो उन्होंने पुष्टि की कि कॉल फोन ने ही किया था।

22 मिनट की कॉल बनी जिंदगी का सहारा

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस हादसे के बाद लिंडसे का फोन 22 मिनट तक डिस्पैचर से जुड़ा रहा। इस दौरान, कॉल पर मिली जानकारी ने रेस्क्यू टीम को सही समय पर सही लोकेशन तक पहुंचाया। शुरुआती कुछ मिनट सबसे महत्वपूर्ण होते हैं और इसी तकनीक ने उन्हें जीवित बचाने में अहम भूमिका निभाई।

इन डिवाइस में मिलता है Crash Detection फीचर

यह फीचर iPhone 14 और उसके बाद के मॉडल्स (iOS 16 या नए वर्जन पर चलने वाले) में मौजूद है। साथ ही, Apple Watch Series 8, Apple Watch SE (2nd Gen) और Apple Watch Ultra (watchOS 9 या नए वर्जन पर) में भी यह सुविधा मिलती है। अगर आपके पास इनमें से कोई डिवाइस है तो सेटिंग में जाकर इस फीचर को जरूर ऑन रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *