ABVP Protest: हरदा। हरदा में शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने छात्रों से जुड़े कई मुद्दों को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) कार्यालय का घेराव किया। साथ ही स्कूल बसों की सुरक्षा, निजी स्कूलों की फीस, छात्राओं की सुविधाओं और जर्जर स्कूल भवनों जैसे कई मुद्दों को लेकर परिषद ने प्रदर्शन किया। और संगठन ने चेतावनी दी है कि अगर आठ दिन के भीतर मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
रैली निकालकर डीईओ कार्यालय पहुंचे कार्यकर्ता
जानकारी के तहत प्रदर्शन से पहले एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी स्कूल से डीईओ कार्यालय तक रैली निकाली। बड़ी संख्या में छात्र और कार्यकर्ता इसमें शामिल हुए। जब प्रदर्शनकारी कार्यालय के अंदर जाने लगे तो पुलिस ने उन्हें गेट पर ही रोक दिया। इस दौरान कुछ छात्र नेता अंदर जाने की कोशिश भी करते दिखे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। बाद में परिषद ने जिला शिक्षा अधिकारी डी.एस. रघुवंशी को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगें रखीं।
Sehore News: सीहोर में 2 किलो 100 ग्राम गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार और बाइक जब्त
स्कूल बसों की सुरक्षा को लेकर जताई चिंता
एबीवीपी के नगर मंत्री निकुंज शर्मा ने कहा कि जिले की कई स्कूल बसों में फायर सेफ्टी जैसी जरूरी सुविधाएं नहीं हैं, जिससे बच्चों की सुरक्षा पर सवाल खड़े होते हैं। परिषद ने मांग की कि हर बस में महिला स्टाफ की नियुक्ति हो, ओवरलोड ऑटो और स्कूल वैन पर कार्रवाई की जाए और उनकी गति भी तय की जाए। इसके साथ ही स्कूलों में स्वास्थ्य सुविधाएं और छात्राओं के लिए सैनिटरी पैड उपलब्ध कराने की मांग भी की गई।
निजी स्कूलों पर लगाए मनमानी के आरोप
बताया जा रह है कि परिषद ने आरोप लगाया कि कई निजी स्कूल निर्धारित फीस से ज्यादा राशि वसूल रहे हैं। साथ ही अभिभावकों पर तय दुकानों से ही ड्रेस और किताबें खरीदने का दबाव बनाया जाता है। एबीवीपी ने ऐसे स्कूलों की जांच कर कार्रवाई करने और जरूरत पड़ने पर उनकी मान्यता रद्द करने की मांग की।
CM Mohan Yadav: मध्यप्रदेश को मिलेगी नई ऊर्जा, सीएम मोहन यादव ने जर्मन प्रतिनिधिमंडल से की अहम बैठक
सीसीटीवी, सुरक्षा गार्ड और स्वच्छ पेयजल की भी मांग
इसके साथ ही ज्ञापन में स्कूलों में स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था, पानी की टंकियों की नियमित जांच, बिना परमिट चल रही स्कूल बसों पर रोक, सभी स्कूलों और बसों में सीसीटीवी कैमरे तथा निजी स्कूलों में सुरक्षा गार्ड तैनात करने की मांग भी शामिल रही। इसके अलावा निजी स्कूलों के शिक्षकों को समय पर नियमानुसार वेतन देने की मांग भी उठाई गई।
बारिश से परीक्षा छूटी, दोबारा परीक्षा कराने की मांग
एबीवीपी ने बताया कि लगातार बारिश के कारण जिले की कई सड़कें बंद हो गईं, जिससे करीब 300 छात्र परीक्षा केंद्र तक नहीं पहुंच सके। परिषद ने विश्वविद्यालय और कॉलेज प्रशासन से ऐसे विद्यार्थियों के लिए दोबारा परीक्षा आयोजित करने की मांग की, ताकि उनका शैक्षणिक वर्ष प्रभावित न हो।