Latest

Sehore News: सीहोर में 2 किलो 100 ग्राम गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार और बाइक जब्त

Sehore News

Sehore News: सीहोर। मध्यप्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीहोर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। गोपालपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को 2 किलो 100 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है। मामले में दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई

पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत भैरूंदा अनुभाग के एसडीओपी रोशन कुमार जैन के मार्गदर्शन में गोपालपुर थाना पुलिस को मुखबिर से गांजा तस्करी की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।

CM Mohan Yadav: मध्यप्रदेश को मिलेगी नई ऊर्जा, सीएम मोहन यादव ने जर्मन प्रतिनिधिमंडल से की अहम बैठक

22 हजार का गांजा और 50 हजार की बाइक जब्त

जानकारी के तहत गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गोपालपुर निवासी शब्दर और देवास जिले के अतवास निवासी सद्दाम के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उनके पास से 2 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब 22 हजार रुपये बताई गई है। इसके अलावा तस्करी में इस्तेमाल की जा रही हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है, जिसकी कीमत करीब 50 हजार रुपये है। जब्त किए गए सामान की कुल कीमत लगभग 72 हजार रुपये आंकी गई है।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा कहां से लाया गया था और इस तस्करी के नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Raisen Accident: रायसेन में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार बस की टक्कर से पिता-बेटे की मौत; बच्चे की गर्दन धड़ से अलग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *