Latest

CM Mohan Yadav: मध्यप्रदेश को मिलेगी नई ऊर्जा, सीएम मोहन यादव ने जर्मन प्रतिनिधिमंडल से की अहम बैठक

CM Mohan Yadav

CM Mohan Yadav: मध्यप्रदेश। मध्यप्रदेश में निवेश बढ़ाने और विकास को नई रफ्तार देने की दिशा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव लगातार काम कर रहे हैं। इसी सिलसिले में शुक्रवार को मंत्रालय में जर्मनी के चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने उनसे मुलाकात की। बैठक में ऊर्जा क्षेत्र, बिजली व्यवस्था और भविष्य में दोनों पक्षों के बीच सहयोग बढ़ाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि जर्मनी के साथ मजबूत साझेदारी से प्रदेश को ऊर्जा के क्षेत्र में बड़ा फायदा मिलेगा।

सीएम बोले- मध्यप्रदेश और जर्मनी मिलकर आगे बढ़ेंगे

साथ ही बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भारत और जर्मनी के रिश्ते लंबे समय से मजबूत और भरोसेमंद रहे हैं। अब मध्यप्रदेश भी इस साझेदारी को नई ऊंचाई देने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जर्मनी के उद्योगपतियों और निवेशकों से लगातार संपर्क में है, ताकि प्रदेश में ज्यादा से ज्यादा निवेश आए और युवाओं के लिए नए अवसर बन सकें।

Raisen Accident: रायसेन में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार बस की टक्कर से पिता-बेटे की मौत; बच्चे की गर्दन धड़ से अलग

बिजली व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर

आपको बता दें कि जर्मनी के केएफडब्ल्यू डेवलपमेंट बैंक के प्रतिनिधियों ने बताया कि प्रदेश में बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए एनर्जी रिफॉर्म प्रोग्राम के तहत करीब 1,120 करोड़ रुपये का वित्तीय सहयोग दिया जा रहा है। इस राशि से बिजली वितरण कंपनियों में स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे और फीडर विभक्तिकरण जैसे काम किए जाएंगे, जिससे लोगों को बेहतर और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति मिल सके।

सौर ऊर्जा को भी मिलेगा बढ़ावा

इसके साथ ही बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि एनर्जी रिफॉर्म फेज-2 के तहत बैंक मध्यप्रदेश में बिजली वितरण नेटवर्क को और मजबूत करने के साथ-साथ सौर ऊर्जा से कृषि फीडरों को बिजली उपलब्ध कराने वाली परियोजनाओं में करीब 200 मिलियन यूरो के सहयोग पर भी विचार कर रहा है। इससे प्रदेश में स्वच्छ और हरित ऊर्जा के इस्तेमाल को बढ़ावा मिलेगा।

CM Mohan Yadav: सीएम मोहन यादव की पहल, विदिशा के मछुआरों को मिलेगा 40% तक अनुदान

हरित मध्यप्रदेश बनाने की दिशा में बड़ा कदम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि ऊर्जा क्षेत्र में जर्मनी का सहयोग प्रदेश के विकास के लिए काफी अहम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में यह साझेदारी और मजबूत होगी। इससे मध्यप्रदेश ऊर्जा के क्षेत्र में और आत्मनिर्भर बनेगा, साथ ही हरित और आधुनिक राज्य बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *