Latest

Narmadapuram News : नर्मदापुरम में होटल मालिक की साइलेंट अटैक से मौत, खाना परोसते समय गिरे; CCTV वीडियो आया सामने

Narmadapuram News

हाइलाइट्स

  • नर्मदापुरम में होटल संचालक की साइलेंट अटैक से मौत

  • ग्राहकों को खाना परोसते समय अचानक गिर पड़े

  • घटना होटल के CCTV कैमरे में कैद

  • लोगों ने CPR दिया, लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

Narmadapuram News : नर्मदापुरम।  मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में एक होटल संचालक की साइलेंट अटैक से मौत हो गई। घटना गुरुवार रात की है, जब वह होटल में ग्राहकों को खाना परोस रहे थे।

Saraswati Abhiyan MP : 10 मार्च से शुरू होगा सरस्वती अभियान, सीएम मोहन यादव करेंगे शुरुआत, स्कूल छोड़ चुकी बेटियों को फिर पढ़ाएगी सरकार

इसी दौरान अचानक थाली में सब्जी रखते-रखते वे जमीन पर गिर पड़े। पूरी घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो शनिवार सुबह सामने आया।

मृतक की पहचान 60 वर्षीय अशोक नवलानी के रूप में हुई है, जो सिंधी कॉलोनी गोकुलपुरी के रहने वाले थे। वे अपने भाई पप्पन नवलानी के साथ मिलकर ग्वालटोली रेलवे स्टेशन के पास ‘चाचा-भतीजा’ नाम से होटल चलाते थे।

LPG Cylinder Price MP : मध्यप्रदेश में घरेलू LPG सिलेंडर 60 रुपए महंगा, भोपाल सहित कई शहरों में कीमत 900 के पार, नर्मदापुरम में सबसे महंगा सिलेंडर

वीडियो में देखा जा सकता है कि अशोक नवलानी ग्राहकों को खाना परोस रहे थे। एक ग्राहक की थाली में उन्होंने एक सब्जी रखी और दूसरी सब्जी रखने ही वाले थे कि अचानक नीचे गिर पड़े।

पहले तो आसपास मौजूद लोगों को समझ नहीं आया कि क्या हुआ, लेकिन कुछ ही सेकंड में होटल के कर्मचारी और उनके भाई उन्हें उठाने के लिए दौड़ पड़े।

सीपीआर देने की कोशिश की, लेकिन नहीं बची जान

मौके पर मौजूद लोगों और उनके भाई पप्पन नवलानी ने उन्हें सीपीआर देने की कोशिश की। इसके बाद तुरंत उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Hamidia Hospital : हमीदिया में कैंसर इलाज प्रभावित, डुअल लीनेक मशीन नहीं, मरीजों को करना पड़ रहा इंतजार

पप्पन नवलानी ने बताया कि उनके बड़े भाई अशोक पहले कूलर का काम करते थे। कुछ समय से दोनों मिलकर होटल चला रहे थे। घटना के समय वह खुद किचन में सब्जी बना रहे थे, जबकि अशोक ग्राहकों को खाना परोस रहे थे।

उन्होंने बताया कि जब अशोक एक ग्राहक की थाली में सब्जी रख रहे थे, तभी अचानक गिर पड़े। उन्होंने तुरंत सीपीआर दिया, लेकिन तब तक वह अचेत हो चुके थे। उनकी सांस चल रही थी, लेकिन हाथ-पैर में कोई हलचल नहीं थी।

Betul crime news : बैतूल में बेटे ने मां की गला दबाकर हत्या की, पोस्टमार्टम में टूटी मिली गर्दन की हड्डी

परिजनों के अनुसार अशोक नवलानी छह भाइयों में सबसे बड़े थे। उनकी एक बेटी है, जिसकी शादी हो चुकी है। परिवार का कहना है कि उन्हें पहले कोई गंभीर हार्ट संबंधी बीमारी नहीं थी, हालांकि पिछले तीन साल में गर्मियों के दौरान उन्हें दो-तीन बार घबराहट और बीपी लो होने की शिकायत हुई थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *