Latest

MP gang rape : 90 साल की बुजुर्ग से गैंगरेप, 4 नकाबपोशों ने मुंह में कपड़ा ठूंसा, कुएं में फेंकने की कोशिश

MP gang rape

हाइलाइट्स

  • खंडवा के पुनासा में 90 साल की महिला से चार नकाबपोशों ने गैंगरेप किया

  • आरोपियों ने मुंह में कपड़ा ठूंसकर वारदात को अंजाम दिया

  • बुजुर्ग को खटिया समेत कुएं में फेंकने की कोशिश, आवाज सुनकर आरोपी भागे

  • पीड़िता 12 घंटे तक खेत में तड़पती रही, पुलिस ने चार अज्ञात पर केस दर्ज किया

MP gang rape : खंडवा।  मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के पुनासा क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ चार नकाबपोश बदमाशों ने गैंगरेप किया।

Breaking news Harda : हरदा में करंट लगने से मजदूर की मौत, खेत में मोटर लगाते समय हुआ हादसा

आरोपियों ने वारदात के बाद महिला को खटिया समेत कुएं में फेंककर मारने की कोशिश भी की। घटना के बाद पीड़िता करीब 12 घंटे तक खेत में गंभीर हालत में पड़ी तड़पती रही।

खेत में बने घर में अकेली रहती थी बुजुर्ग

जानकारी के अनुसार बुजुर्ग महिला अपने खेत में बने एक छोटे घर में अकेली रहती है। बुधवार रात वह रोज की तरह खाना खाकर सो गई थी। देर रात चार नकाबपोश बदमाश उसके घर में घुस आए। उन्होंने महिला को पकड़ लिया और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया ताकि वह शोर न मचा सके।

Narmadapuram News : नर्मदापुरम में होटल मालिक की साइलेंट अटैक से मौत, खाना परोसते समय गिरे; CCTV वीडियो आया सामने

बारी-बारी से किया दुष्कर्म

पीड़िता ने बताया कि चारों बदमाशों ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। उम्र और कमजोरी के कारण वह उनका विरोध नहीं कर सकी। आरोपियों ने उसके हाथ-पैर पकड़कर उसके साथ दरिंदगी की, जिससे उसके शरीर पर कई जगह चोटें आईं और प्राइवेट पार्ट में गंभीर चोट लग गई।

कुएं में फेंकने की कोशिश

वारदात के बाद आरोपियों ने आपस में बात करते हुए कहा कि अब बुजुर्ग को कुएं में फेंक देते हैं। इसके बाद वे उसे खटिया समेत उठाकर कुएं की ओर ले जाने लगे। उसी दौरान आसपास किसी वाहन या लोगों की आवाज सुनाई दी, जिससे घबराकर आरोपी बुजुर्ग को खेत में ही छोड़कर भाग गए।

Saraswati Abhiyan MP : 10 मार्च से शुरू होगा सरस्वती अभियान, सीएम मोहन यादव करेंगे शुरुआत, स्कूल छोड़ चुकी बेटियों को फिर पढ़ाएगी सरकार

12 घंटे तक खेत में पड़ी रही पीड़िता

घटना के बाद पीड़िता बेहोश हो गई और पूरी रात खेत में ही पड़ी रही। गुरुवार सुबह जब कुछ लोग भूसा खरीदने के लिए खेत पर पहुंचे, तब उन्होंने बुजुर्ग को झोपड़ी के बाहर खटिया पर घायल हालत में पड़ा देखा। इसके बाद उन्होंने तुरंत परिवार और पुलिस को सूचना दी।

हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती

पीड़िता की बेटी को घटना की जानकारी मिलने पर वह ससुराल से अपने मायके पहुंची। उसने देखा कि मां के शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं और खून बह रहा है।

LPG Cylinder Price MP : मध्यप्रदेश में घरेलू LPG सिलेंडर 60 रुपए महंगा, भोपाल सहित कई शहरों में कीमत 900 के पार, नर्मदापुरम में सबसे महंगा सिलेंडर

बाद में उसे पुनासा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत के चलते खंडवा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज जारी है।

पुलिस ने चार अज्ञात आरोपियों पर मामला दर्ज किया

पुनासा एसडीओपी मनोहर गवली ने बताया कि महिला के साथ गंभीर यौन अपराध की घटना सामने आई है। महिला के बयान के आधार पर चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *