हाइलाइट्स
-
मध्यप्रदेश में घरेलू एलपीजी सिलेंडर 60 रुपए महंगा, 11 महीने बाद बढ़े दाम।
-
भोपाल में 918 और इंदौर में 941 रुपए में मिलेगा गैस सिलेंडर।
-
नर्मदापुरम में सबसे महंगा, कीमत 1035 रुपए पहुंची।
-
प्रदेश के कई जिलों में अब सिलेंडर की कीमत 900 से 1000 रुपए के करीब।
LPG Cylinder Price MP : मध्यप्रदेश। मध्यप्रदेश में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपए की बढ़ोतरी कर दी गई है। नई कीमतें आज से लागू हो गई हैं। करीब 11 महीने बाद गैस के दाम बढ़े हैं, जिससे आम लोगों के घर का बजट प्रभावित हो सकता है। वहीं नर्मदापुरम में सिलेंडर की कीमत राजधानी भोपाल से भी ज्यादा हो गई है।
प्रदेश के बड़े शहरों में अब गैस सिलेंडर की कीमत अलग-अलग हो गई है। भोपाल में सिलेंडर 918 रुपए में मिलेगा, जबकि इंदौर में इसकी कीमत 941 रुपए हो गई है।
बड़े शहरों में गैस सिलेंडर के नए रेट
प्रदेश के प्रमुख शहरों में सिलेंडर के नए दाम इस प्रकार हैं।
- भोपाल – 918 रुपए
- इंदौर – 941 रुपए
- ग्वालियर – 996 रुपए
- जबलपुर – 919 रुपए
- उज्जैन – 972 रुपए
- नर्मदापुरम – 1035
इन शहरों में ग्वालियर में गैस सिलेंडर की कीमत सबसे ज्यादा हो गई है।

नर्मदापुरम में सबसे महंगा सिलेंडर
प्रदेश में सबसे महंगा सिलेंडर नर्मदापुरम में मिलेगा। यहां अब गैस सिलेंडर के लिए 1035 रुपए चुकाने होंगे। इसके अलावा मुरैना में 937 रुपए और भिंड में 936 रुपए तक कीमत पहुंच गई है।
कई जिलों में सिलेंडर के दाम 1000 रुपए के करीब पहुंच गए हैं। इनमें निवाड़ी, टीकमगढ़, झाबुआ, दतिया, श्योपुर, शिवपुरी और रतलाम जैसे जिले शामिल हैं।
आधे मध्यप्रदेश में 900 रुपए से ज्यादा कीमत
प्रदेश के लगभग आधे जिलों में अब गैस सिलेंडर की कीमत 900 रुपए से ज्यादा हो गई है। इससे आम लोगों के खर्च में बढ़ोतरी होने की संभावना है।
शाजापुर और सीहोर में सबसे सस्ता
प्रदेश में सबसे कम कीमत शाजापुर और सीहोर में है। यहां सिलेंडर करीब 918.50 रुपए में मिलेगा। इसके अलावा सिवनी, सागर, विदिशा, दमोह, रायसेन, पन्ना, उमरिया और सीधी में भी कीमत अपेक्षाकृत कम है।
Raisen News : रायसेन में बेतवा नदी का जलस्तर घटा, कई जगह तलहटी के पत्थर दिखने लगे
कॉमर्शियल गैस भी महंगी हुई
इससे पहले 1 मार्च 2026 को कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम भी बढ़ाए गए थे। उस समय करीब 31 रुपए तक बढ़ोतरी की गई थी। अब घरेलू गैस सिलेंडर के दाम भी बढ़ने से लोगों पर दोहरी मार पड़ी है।
गैस की कमी रोकने के लिए सरकार का आदेश
केंद्र सरकार ने हाल ही में तेल रिफाइनरी कंपनियों को एलपीजी उत्पादन बढ़ाने का निर्देश दिया है। बताया जा रहा है कि मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण गैस सप्लाई प्रभावित होने की आशंका है।
सरकार ने सभी रिफाइनरी कंपनियों से कहा है कि वे प्रोपेन और ब्यूटेन का इस्तेमाल प्राथमिकता से रसोई गैस बनाने के लिए करें, ताकि देश में गैस की सप्लाई प्रभावित न हो।
सरकारी तेल कंपनियों जैसे इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन,हिंदुस्तान पेट्रोलियमऔर भारत पेट्रोलियम को इसकी आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
1. कैसे तय होती है गैस सिलेंडर की कीमत
एलपीजी सिलेंडर की कीमत हर महीने अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस के दाम, डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत, ट्रांसपोर्ट खर्च और टैक्स के आधार पर तय होती है। तेल कंपनियां इन सभी लागतों को जोड़कर अंतिम कीमत तय करती हैं।
Bhopal Holi Incident : भोपाल में होली के जश्न के बीच प्रोफेसर की मौत, भांग पीने के बाद बिगड़ी तबीयत
2. एसेंशियल कमोडिटी एक्ट 1955 क्या है
सरकार ने एलपीजी उत्पादन बढ़ाने का आदेश आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत मिली शक्तियों का इस्तेमाल करके जारी किया है। इस कानून के जरिए सरकार जरूरी वस्तुओं की सप्लाई और कीमतों को नियंत्रित कर सकती है।