Latest

MP News : सागर जिले में खेत विवाद के दौरान किसान की कुल्हाड़ी से हत्या, शव सड़क पर रखकर किया चक्काजाम

MP News

हाइलाइट्स

  • सागर में खेत विवाद में किसान की कुल्हाड़ी से हत्या।

  • परिजन और ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर चक्काजाम किया।

  • पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।

  • परिजनों ने फांसी, मकान गिराने और आरोपी की बर्खास्तगी की मांग की।

MP News : सागर।  सागर जिले के खुरई देहात थाना क्षेत्र में खेत में मवेशी घुसने को लेकर हुए विवाद में बुधवार को किसान भगवान दास (55) यादव की हत्या कर दी गई।

आरोप है कि जयराम यादव, केदार यादव, करतार यादव, नीरज यादव और केदारनाथ यादव ने हत्या की नीयत से कुल्हाड़ी से हमला किया, जिससे उनकी गर्दन पर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई।

Baitul Police Holi Celebration : बैतूल पुलिस ने ड्यूटी के बाद थानों में मनाई होली, पुलिस लाइन का कार्यक्रम रद्द

परिजन और ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

हत्या के बाद मृतक के परिजन और ग्रामीण गुस्साए और गुरुवार को नेशनल हाईवे बीना-सागर रोड पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। लगभग तीन घंटे तक जाम चला।

परिजनों की मुख्य मांगें

  • पांचों आरोपियों की गिरफ्तारी और फांसी की सजा
  • आरोपी के मकानों को गिराना
  • रेलवे में नौकरी करने वाले आरोपी की बर्खास्तगी

Rajgarh News : राजगढ़ में किसान रैली, बिजली बिल, फसल बीमा और सिंचाई परियोजना पर नाराजगी

आरोपियों पर कार्रवाई के आश्वासन के बाद मामला शांत

किसान नेता इंदर सिंह ने मौके पर पहुंचकर प्रशासन से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने लिखित आश्वासन दिया कि आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाएगा

अगर किसी ने सरकारी जमीन पर कब्जा किया है तो बुलडोजर चलाया जाएगा और रेलवे में कार्यरत आरोपी को नौकरी से बर्खास्त किया जाएगा। आश्वासन मिलने के बाद चक्काजाम समाप्त हुआ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *