हाइलाइट्स
कुटी में रहकर करता था काम
मृतक की पहचान पहटकला निवासी संतोष पालीवाल (40) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार संतोष पिछले काफी समय से गांव के पास बनी एक कुटी में रहकर वहां भोजन बनाने और अन्य कामकाज संभालने का काम करता था।
उसकी पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है, जबकि उसका बेटा अपने मामा के घर रहता है।
साथ रहने वाले व्यक्ति पर शक
पुलिस के मुताबिक संतोष के साथ उसी कुटी में रहने वाले एक अन्य व्यक्ति पर हत्या का संदेह जताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि संत शिवदास उर्फ हार्वेस्टर बाबा के ब्रह्मलीन होने के बाद से उनका एक सेवक उस कुटी में रह रहा था।
ग्रामीणों का कहना है कि जिस व्यक्ति पर शक है, उसका पिछले चार-पांच दिनों से मानसिक संतुलन ठीक नहीं बताया जा रहा था।
Harda News : हरदा में ग्रामीण पेयजल शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम स्थापित, हेल्पलाइन नंबर जारी
पुलिस हर पहलू से कर रही जांच
फिलहाल हत्या की असली वजह सामने नहीं आ सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
एसडीपीओ रॉबर्ट गिरवाल ने बताया कि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।