हाइलाइट्स
-
भीम नगर में युवक को डंडों और पत्थरों से बेरहमी से पीटा
-
नकाबपोश बदमाश अधमरा छोड़कर फरार हुए
-
पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया
-
चार आरोपी गिरफ्तार, मारपीट का वीडियो भी आया सामने
Crime Video Bhopal : भोपाल। भोपाल के अरेरा हिल्स थाना क्षेत्र स्थित भीम नगर इलाके में एक युवक पर बेरहमी से हमला किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बदमाशों ने युवक को डंडों और पत्थरों से बुरी तरह पीटा और अधमरा हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गए।
चेहरे पर नकाब बांधकर किया हमला
पुलिस के अनुसार हमले के वक्त सभी आरोपी चेहरे पर नकाब बांधे हुए थे। उन्होंने युवक को चारों ओर से घेरकर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला किया। गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हत्या के प्रयास का मामला दर्ज
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। युवक की हालत को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया।
MP Weather : MP में अप्रैल जैसी गर्मी…. पारा 35°C पार, रात में तापमान में उतार-चढ़ाव जारी…
चार आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में
-
प्रताप सिंह उईके उर्फ गोलू
-
राज शर्मा
-
गंगेश्वर लहरे
-
महेश्वर लहरे शामिल हैं।
पुराने विवाद को लेकर की थी मारपीट
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने पुराने विवाद के चलते युवक रवींद्र सेन के साथ यह मारपीट की थी। विवाद के चलते बदमाशों ने सुनियोजित तरीके से हमला किया।
मारपीट का वीडियो भी आया सामने
इस घटना का मारपीट का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बदमाश युवक को बेरहमी से पीटते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं। पुलिस वीडियो के आधार पर भी मामले की जांच कर रही है।
पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और मामले से जुड़े हर पहलू की जांच की जा रही है। जरूरत पड़ने पर अन्य धाराएं भी बढ़ाई जा सकती हैं।