हाइलाइट्स
- रायपुर गांव में 15 वर्षीय किशोरी ने की आत्महत्या
- घर में अकेली थी, दादी ने देखा तो फंदे पर लटकी मिली
- मौके से सुसाइड नोट बरामद
Narmadapuram suicide case : नर्मदापुरम। नर्मदापुरम जिले के ग्राम रायपुर में रविवार देर शाम 15 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के समय वह घर पर अकेली थी। शाम करीब 4:30 बजे माता-पिता मजदूरी पर गए थे।
Electricity cut today : भोपाल के 25 इलाकों में आज बिजली कटौती, 2 से 6 घंटे तक रहेगी सप्लाई बंद
दादी ने देखा तो फंदे पर लटकी मिली
शाम लगभग 7 बजे जब घर के बाहर कोई हलचल नहीं दिखी तो पड़ोस में रहने वाली दादी अंदर गईं। वहां किशोरी को फंदे पर लटका पाया गया। इसके बाद परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई।

मौके से मिला सुसाइड नोट
देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें लिखा है “मेरी मौत की जिम्मेदार मैं खुद हूं।” पुलिस ने नोट जब्त कर लिया है।
MP vote list 2026 : एमपी में एसआईआर प्रक्रिया पूरी, 34 लाख नाम कटे, 5.39 करोड़ मतदाता बचे
एसआई मोनिका गौर और टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट की हैंडराइटिंग और परिजनों के बयान के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।