Latest

CBSE 10th exam : मजबूत हौसले की मिसाल… चोट के बावजूद लेटकर दी 10वीं की परीक्षा

हाइलाइट्स

  • स्कूटी से गिरने पर पीठ में फ्रैक्चर, फिर भी परीक्षा देने पहुंची छात्रा

  • CBSE 10वीं की परीक्षा स्ट्रेचर पर लेटकर दी

  • परीक्षा केंद्र पर विशेष बैड की व्यवस्था की गई

  • खरगोन की छात्रा ने मजबूत हौसले से पेश की प्रेरणादायक मिसाल

CBSE 10th exam : मध्य प्रदेश।  मध्य प्रदेश में चल रही 10वीं बोर्ड परीक्षा के बीच खरगोन जिले में एक प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। CBSE की 10वीं की छात्रा स्वधा वर्मा सड़क दुर्घटना में घायल होने के बावजूद परीक्षा देने पहुंची।

स्कूटी से गिरने के कारण उनकी पीठ में फ्रैक्चर हो गया है और वे अस्पताल में भर्ती हैं।

Bhopal Congress PC : भोपाल में कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ट्रेड डील और मंत्री विवाद पर तीखे बयान

स्ट्रेचर पर पहुंचीं परीक्षा केंद्र

घायल होने के बाद भी स्वधा ने परीक्षा न छोड़ने का फैसला किया। वे स्ट्रेचर पर परीक्षा केंद्र पहुंचीं। उनकी स्थिति को देखते हुए परीक्षा केंद्र पर विशेष व्यवस्था की गई। बैठने में दिक्कत होने के कारण उनके लिए अलग से बैड लगाया गया, ताकि वे लेटकर आराम से परीक्षा दे सकें।

स्कूल ने दिखाई संवेदनशीलता

केंद्रीय विद्यालय प्रबंधन ने छात्रा की हालत को समझते हुए तुरंत बैड की व्यवस्था की। इस सहयोग से परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सकी। स्वधा ने लेटकर पूरी परीक्षा दी और अपने मजबूत इरादे का परिचय दिया।

Vidisha Accident : विदिशा में ट्राला पलटने से 13 वर्षीय बालक की मौत, बहन घायल, ड्राइवर गिरफ्तार

पिता ने बताया बेटी का जज्बा

स्वधा के पिता अमित वर्मा ने बताया कि दुर्घटना के बाद से उनकी बेटी विराज हॉस्पिटल में भर्ती है। परीक्षा के दिन उसे स्ट्रेचर पर लेकर केंद्र तक लाया गया। उन्होंने कहा कि स्कूल की ओर से पूरी मदद मिली। बेटी का मनोबल बहुत मजबूत है और उसने कठिन परिस्थितियों में भी हार नहीं मानी।

यह घटना बताती है कि सच्चा जज्बा और मेहनत किसी भी परेशानी से बड़ी होती है। स्वधा वर्मा ने अपने साहस और आत्मविश्वास से सभी के लिए प्रेरणा पेश की है।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *