Latest

MP BUDGET 2026 : राज्यपाल के संबोधन के साथ बजट सत्र की शुरुआत

हाइलाइट्स

  • राज्यपाल मंगूभाई पटेल के अभिभाषण से सत्र की शुरुआत

  • अभिभाषण के दौरान विपक्ष का हंगामा

  • 2047 तक 2 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था का लक्ष्य

  • नेता प्रतिपक्ष ने कर्ज पर श्वेत पत्र की मांग की

  • कांग्रेस विधायक दल की रणनीति बैठक

MP BUDGET 2026 : भोपाल।  मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र राज्यपाल मंगूभाई पटेल के अभिभाषण के साथ शुरू हुआ। विधानसभा पहुंचने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने उनकी अगवानी की।

MP Budget satra 2026 : हंगामे के साथ शुरू एमपी बजट सत्र, सदन की कार्यवाही स्थगित

हालांकि अभिभाषण के दौरान सदन में विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इंदौर के भागीरथपुरा प्रकरण का मुद्दा उठाया और आरोप लगाया कि अभिभाषण में दूषित पानी सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों को शामिल नहीं किया गया।

हंगामे के बीच राज्यपाल ने अपना अभिभाषण पूरा किया और इसके बाद सदन से रवाना हो गए। अब राज्यपाल के अभिभाषण पर कृतज्ञता ज्ञापन प्रस्ताव पेश किया जाएगा।

अभिभाषण की प्रमुख बातें

राज्यपाल ने अपने संबोधन में कहा कि 17 दिसंबर 2025 को आयोजित विधानसभा के विशेष सत्र में प्रदेश को विकसित बनाने के लिए 12 घंटे तक चर्चा कर सुझाव प्रस्तुत किए गए थे।

Ladli Behna Yojana 2026 : पंधाना से लाड़ली बहना की 33वीं किस्त जारी, 1.25 करोड़ महिलाओं को राशि

उन्होंने कहा कि देश “अमृत काल” की दहलीज पर खड़ा है और उद्योग के लिए अनुकूल वातावरण तैयार हुआ है। भोपाल में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का भी उल्लेख किया गया।

राज्यपाल ने वर्ष 2047 तक मध्य प्रदेश को 2 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का संकल्प दोहराया।

नेता प्रतिपक्ष ने उठाए ये मुद्दे

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने बजट सत्र से पहले सरकार से कर्ज को लेकर श्वेत पत्र लाने की मांग की।

उन्होंने कहा कि:

  • किसानों को आयात नीति से नुकसान हो रहा है

  • युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के वादे अधूरे हैं

  • महिला अत्याचार और दूषित पानी की समस्या गंभीर है

  • प्रदेश में कर्ज लगातार बढ़ रहा है

उन्होंने कहा कि इन सभी मुद्दों को सदन में मजबूती से उठाया जाएगा।

MBBS student Suicide update : MBBS छात्रा की मौत पर बवाल, रात 11 बजे गर्ल्स हॉस्टल पहुंची पुलिस,

कांग्रेस विधायक दल की बैठक

बजट सत्र को लेकर रणनीति बनाने के लिए कांग्रेस विधायक दल की बैठक भी बुलाई गई है। यह बैठक नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के सरकारी निवास पर आयोजित होगी, जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *