Latest

Ladli Behna Yojana 2026 : पंधाना से लाड़ली बहना की 33वीं किस्त जारी, 1.25 करोड़ महिलाओं को राशि

हाइलाइट्स

  • पंधाना में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित

  • 1.25 करोड़ महिलाओं को 1800 करोड़ की राशि ट्रांसफर

  • 600 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

  • बस स्टैंड, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और रैन बसेरा का भूमिपूजन

Ladli Behna Yojana 2026 : खंडवा | पंधाना  खंडवा जिले के पंधाना में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में हजारों लाड़ली बहनों का जमावड़ा देखने को मिला। हाथों में “धन्यवाद मुख्यमंत्री जी” लिखी तख्तियां लिए महिलाएं बड़ी संख्या में कार्यक्रम में पहुंचीं।

Ladli Behna Yojna: आज आएगी लाडली बहना योजना की 33वीं किस्त, खंडवा से खातों  में 1836 करोड़ ट्रांसफर करेंगे सीएम | ladli behna yojana 33rd installment  CM mohan yadav pandhana khandwa ...

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना की 33वीं किस्त सिंगल क्लिक के जरिए जारी की। इस दौरान प्रदेश की लगभग 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में कुल 1800 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की गई।

MBBS student Suicide update : MBBS छात्रा की मौत पर बवाल, रात 11 बजे गर्ल्स हॉस्टल पहुंची पुलिस,

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है और योजना के माध्यम से उन्हें नियमित आर्थिक सहयोग दिया जा रहा है।

पंधाना और खंडवा को विकास कार्यों की सौगात

इस अवसर पर पंधाना विधानसभा और खंडवा जिले को 600 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात भी दी गई।

लाड़ली बहना योजना की 33वीं किस्त थोड़ी देर में, मोहन यादव ट्रांसफर करेंगे  1836 करोड़ रुपए

प्रमुख विकास कार्य

  • 301.41 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित भाम सिंचाई परियोजना का लोकार्पण

  • 37 करोड़ रुपए लागत से निर्मित सांदीपनि विद्यालय, पंधाना का लोकार्पण

  • 11.06 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाले संयुक्त एसडीएम कार्यालय भवन, पंधाना का लोकार्पण

  • 2.90 करोड़ रुपए लागत से पंधाना बस स्टैंड, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और रैन बसेरा निर्माण कार्य का भूमिपूजन

Ujjain Mahashivratri 2026 : महाशिवरात्रि के लिए सजा बाबा महाकाल का दरबार, पुष्प और रंगोली से निखरी भव्यता

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

उत्साह का माहौल

कार्यक्रम स्थल पर उत्साह और उल्लास का माहौल रहा। महिलाओं ने योजना की राशि मिलने पर खुशी जताई और सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

राज्य सरकार का कहना है कि लाड़ली बहना योजना के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

Gwalior Suicide News : पारिवारिक कलह से परेशान बुजुर्ग ने उठाया आत्मघाती कदम



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *