हाइलाइट्स
-
12वीं बोर्ड परीक्षा के पहले दिन 13 नकल के मामले दर्ज
-
अंग्रेजी पेपर में भोपाल और मुरैना में छात्र पकड़े गए
-
3604 केंद्रों पर परीक्षा, CCTV से हुई सख्त निगरानी
-
बोर्ड परीक्षा पर प्रशासन की कड़ी नजर, 9 जिलों में लाइव मॉनिटरिंग
MP 12th Board Exam Cheating : भोपाल। 12वीं बोर्ड परीक्षा के पहले ही दिन नकल के 13 मामले सामने आए। सख्त निगरानी और CCTV कैमरों के बावजूद कुछ छात्र नकल करते पकड़े गए।
प्रदेश में 12वीं बोर्ड परीक्षा के पहले दिन अंग्रेजी विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई, लेकिन इसी दौरान नकल के 13 मामले सामने आए। परीक्षा के दौरान सख्ती बरती गई और कई परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी बनाई गई।
SCHOOL ROOF COLLAPSED : श्योपुर में बड़ा हादसा टला, सरकारी स्कूल के किचन शेड की छत गिरी
प्राप्त जानकारी के तहत, पहले दिन कुल 13 छात्रों को नकल करते हुए पकड़ा गया। इनमें भोपाल जिले में 7 और मुरैना जिले में 6 प्रकरण दर्ज किए गए है। इन सभी मामलों में नियमों के अनुसार कार्रवाई की जा रही है।

प्रदेशभर में इस दिन कुल 3604 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई। करीब 6,12,609 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा को पारदर्शी और नकलमुक्त बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे।
BHOPAL MBBS STUDENT : भोपाल में MBBS छात्रा की संदिग्ध मौत, बाथरूम में मिला शव
पायलट प्रोजेक्ट के तहत प्रदेश के 9 जिलों के 226 परीक्षा केंद्रों पर CCTV कैमरे लगाए गए। इन कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग परीक्षा के समय मंडल मुख्यालय में देखी जा रही है। इसके अलावा हर जिले के कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में बनाए गए कंट्रोल रूम से भी परीक्षा केंद्रों की लाइव मॉनिटरिंग की व्यवस्था की गई है।
शिक्षा विभाग ने बताया है कि बोर्ड परीक्षाओं को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराने के लिए आगे भी सख्ती जारी रहेगी।