Latest

SCHOOL ROOF COLLAPSED : श्योपुर में बड़ा हादसा टला, सरकारी स्कूल के किचन शेड की छत गिरी

हाइलाइट्स

  • श्योपुर के सरकारी स्कूल में किचन शेड की छत गिरी

  • स्कूल समय में हुआ हादसा, बच्चे कक्षाओं में थे

  • दो साल से जर्जर शेड पर नहीं हुई कार्रवाई

SCHOOL ROOF COLLAPSED :  श्योपुर।  श्योपुर जिले के श्री जी की गांवड़ी स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

स्कूल परिसर के बाहर बने किचन शेड की छत अचानक भरभराकर गिर गई। लेकिन राहत की बात यह थी  कि घटना के दौरान उस जगह पर कोई मौजूद नहीं था, जिससे किसी भी तरह की हानि या दुर्घटना और जनहानि नहीं हुई है।

BHOPAL MBBS STUDENT : भोपाल में MBBS छात्रा की संदिग्ध मौत, बाथरूम में मिला शव

विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य बाबूलाल बिसरिया से मालूम हुआ कि हादसे के समय स्कूल में नियमित कक्षाएं चल रही थीं और सभी बच्चे अपनी-अपनी कक्षाओं में मौजूद थे। किचन शेड स्कूल भवन से अलग बाहर की ओर बना हुआ था, इसी वजह से बच्चे और शिक्षक सुरक्षित रहे।

दो साल से जर्जर हालत में था किचन शेड

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार किचन शेड की स्थिति पिछले करीब दो वर्षों से खराब थी। जर्जर हालत के कारण इसका उपयोग बंद कर दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद न तो मरम्मत कराई गई और न ही इसे हटाने की कोई कार्रवाई की गई।

MP Cabinet Decisions : कैबिनेट के बड़े फैसले, बालाघाट से किसानों तक, पेंशन से पशु संरक्षण तक अहम निर्णय

 जांच और कार्रवाई की मांग

छत गिरने की घटना के बाद कुछ देर तक स्कूल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। ग्रामीणों और स्कूल स्टाफ ने प्रशासन से मांग की है कि स्कूल परिसर में मौजूद अन्य जर्जर भवनों और संरचनाओं का जल्द निरीक्षण कराया जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।

फिलहाल मामले की जानकारी शिक्षा विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों को दे दी गई है। अन्य जर्जर निर्माणों की जांच की भी मांग उठ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *