MP NEWS : नर्मदापुरम। भोपाल–बैतूल पुराने नेशनल हाईवे पर शुक्रवार शनिवार दरम्यानी रात को इटारसी के पास एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा देखने को मिल है। पथरौटा नहर पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होने से रेलिंग तोड़ते हुए नहर में गिर गई। इस घटना में कार सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
नहर में गिरते ही मच गई चीख-पुकार
प्रत्यक्षदर्शियों से मालूम हुआ है की, जिस समय कार नहर में गिरी उस समय पुल पर कुछ लोग मौजूद थे। कार धीरे-धीरे पानी में डूबती चली गई। अंदर फंसे युवक मदद के लिए चिल्लाते रहे और गेट या शीशा तोड़ने की गुहार लगाते रहे।

BHOPAL NEWS : भोपाल के 35 इलाकों में आज बिजली कटौती, 2 से 7 घंटे तक बाधित रहेगी सप्लाई
पुल पर मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की प्रयास किया, लेकिन दुर्भाग्यवश रहा की मौजुद लोगो में से किसी को तैरना नहीं आता था। कार के शीशे तोड़ने के लिए ऊपर से पत्थर भी फेंके गए, लेकिन तेज बहाव और समय की कमी के कारण युवकों को बाहर निकलने में असफल रहे।
रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी कार
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा रात करीब 12 बजे हुआ। i-20 कार केसला से इटारसी की तरफ जा रही थी। पथरौटा नहर पर कार इतनी तेज गति में थी कि उसने नहर की रेलिंग तोड़ दी और सीधे नीचे जा गिरी।

MP NEWS : पुलिस आरक्षक भर्ती के फिजिकल टेस्ट के लिए 10 DIG बनाए गए परीक्षा केंद्र अध्यक्ष
कार से शराब की बोतल भी बरामद हुई है, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि वाहन चालक ने शराब का सेवन किया हुआ था।
करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद कार बहार निकली
हादसे की सूचना मिलते ही इटारसी और पथरौटा पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद एनडीआरएफ नर्मदापुरम की टीम को भी बुलाया गया। तेज बहाव वाली नहर से कार निकालने के लिए करीब डेढ़ से दो घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला।
आखिरकार कार को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
BHOPAL NEWS :किसानों के लिए खुशखबरी! आज से गेहूं MSP पंजीयन शुरू, 2500 से ज्यादा मिलेगा भाव
तीनों युवकों की मौत, जांच में जुटी पुलिस
तीनों युवकों की नहर में दम घुटने से मौत हो गई। मृतकों में से एक युवक ग्राम रैसलपुर का निवासी बताया जा रहा है। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए इटारसी के शासकीय अस्पताल भेज दिया गया है।
![]()
पुलिस हादसे की जांच कर रही है और नहर के आसपास स्थित ढाबों व प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
यह हादसा फिर खड़ा करता है सवाल
क्या तेज रफ्तार और लापरवाही से सीख ली जाएगी?
क्या ऐसे संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा इंतजाम पर्याप्त हैं?