Latest

BHOPAL NEWS :किसानों के लिए खुशखबरी! आज से गेहूं MSP पंजीयन शुरू, 2500 से ज्यादा मिलेगा भाव

हाइलाइट्स 

• एमपी में आज से गेहूं की सरकारी खरीदी के लिए पंजीयन शुरू
• 2585 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य पर होगी गेहूं खरीद
• सोसाइटी और प्राइवेट कियोस्क दोनों माध्यमों से होगा रजिस्ट्रेशन

BHOPAL NEWS : भोपाल। नई फसल, बेहतर दाम और सरकारी भरोसा…. आज से मध्यप्रदेश के किसानों के लिए एक अहम प्रक्रिया की शुरु होने जा रही है। राज्य में सरकारी गेहूं की खरीद के लिए आज से पंजीयन शुरू हो रहा है, जिससे किसान अपनी उपज को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर बेच सकेंगे।

मध्य प्रदेश में गेहूं ख़रीद का रजिस्ट्रेशन शुरू, लंबी लाइनों से बचने के लिए पूरी प्रक्रिया जानें - Registration for wheat purchase begins in Madhya Pradesh know the complete ...

BHOPAL CRIME NEWS: इलाज का डर, ठगी का मौका! साजिश ने किया सबको हैरान… हमीदिया अस्पताल

2585 रुपये समर्थन मूल्य पर होगी सरकारी खरीद

सरकारी व्यवस्था के मुताबिक किसान सहकारी सोसाइटी के माध्यम से निःशुल्क पंजीयन करा सकते हैं, जबकि प्राइवेट कियोस्क सेंटर पर निर्धारित शुल्क देकर भी रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

पंजीयन कराना अनिवार्य है, बिना पंजीयन के सरकारी खरीदी केंद्रों पर गेहूं नहीं बेचा जा सकेगा।

Bhajan Lal government will purchase wheat at the rate of Rs 2400 per quintal registration process will start राजस्थान में आज से गेंहू खरीद के ऑनलाइन का पंजीकरण शुरू, भजनलाल सरकार ने

इस सीजन केंद्र सरकार ने गेहूं का समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है, जिस दर पर मध्यप्रदेश में खरीदी करी  जाएगी।

मंडियों में MSP से कम दाम पर बिक रहा गेहूं

वर्तमान समय में भोपाल के साथ साथ कई मंडियों में औसत किस्म का गेहूं करीब 2400 रुपये प्रति क्विंटल बिक रहा है, ऐसे में MSP किसानों के लिए बेहतर सौदा प्रमाणित हो सकता है।

Jabalpur High Court News : नगर निगम कमिश्नर IAS संस्कृति जैन को हाईकोर्ट से राहत, अवमानना कार्यवाई पर रोक

केंद्र ने तय किया 350 LMT खरीदी का लक्ष्य

केंद्र सरकार ने साल 2026–27 के लिए पुरे देश में 350 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदी का लक्ष्य तय किया है। इसके तहत पंजाब को 125 एलएमटीमध्यप्रदेश को 80 एलएमटी और हरियाणा को 75 एलएमटी गेहूं खरीदी का लक्ष्य सौंपा गया है।

गेहूं की सरकारी खरीद आज से शुरू, इस राज्य के किसानों को 2600 रुपये मिलेगा दाम - wheat procurement begins today in madhya pradesh at MSP rs 2600 per quintal rzw -

पिछले साल लक्ष्य से पीछे रहा मध्यप्रदेश

ध्यान देने योग्य बात यह है कि बीते वर्ष मध्यप्रदेश गेहूं खरीदी के लक्ष्य से करीब 2 लाख मीट्रिक टन पीछे रह गया था।

इसलिए  इस बार सरकार पुर प्रयास है कि पंजीयन प्रक्रिया साधारण रहे और ज्यादा से ज्यादा किसान सरकारी खरीदी से जुड़ पाएं।

MP NEWS : परीक्षा पर चर्चा में जबलपुर के आयुष तिवारी की एंट्री, पीएम मोदी से हुआ सीधा संवाद

अब किसानों की भागीदारी और पंजीयन की रफ्तार तय करेगी कि क्या इस बार मध्यप्रदेश अपने गेहूं खरीदी लक्ष्य को पूरा कर पाएगा या नही….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *