BHOPAL CRIME NEWS : भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बीते कुछ दिनों से यह बात लगातार सुनने को मिल रही थी कि कोई अज्ञात व्यक्ति रात के समय सड़क पर चलती युवतियों पर हमला कर रहा है।
सबसे पहले पिपलानी क्षेत्र से इस तरह की घटनाएं सामने आईं, जिसके बाद शहर के अन्य इलाकों में भी डर का माहौल बन गया। इन घटनाओं के बीच एक सवाल हर किसी के मन में घर कर गया था आखिर वह व्यक्ति कौन है और वह ऐसा क्यों कर रहा है?
MP NEWS : इंदौर में ‘टेक संगम’ का आयोजन, आईटी युवाओं को मिला करियर मार्गदर्शन
6 दिन से फरार आरोपी को पुलिस ने मिनाल क्षेत्र से पकड़ा
अब पुलिस ने इस बात से पर्दा उठाते हुए युवतियों पर कटर से हमला करने वाले आरोपी को अपनी गिरफ में कर लिया है। जानकारी मिली है की आरोपी बीते छह दिनों से फरार था और एक बार फिर वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था।

मंगलवार देर रात करीब 2 बजे मिनाल इलाके में संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर FRV टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को दबोच लिया। मालूम हुआ है कि आरोपी अयोध्या नगर और छोला इलाके में फिर से हमला करने की योजना बना रहा था।
CCTV फुटेज से हुई पहचान
पुलिस ने बताया कि घटनास्थलों के आसपास लगे CCTV कैमरों के आधार पर आरोपी की पहचान की गई थी। इसके बाद अलग-अलग टीमें उसकी तलाश में लगाई गई थीं। आरोपी को मोटरसाइकिल से भागते हुए देखा गया, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया।
![]()
कटर से वार कर फैल रहा था डर, पत्नी से विवाद के बाद बदला व्यवहार
पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान भरत अहिरवार के रूप में हुई है। वह नशे का आदी बताया जा रहा है और गिरफ्तारी के समय भी नशे की हालत में था।
आरोपी अपने पास एक बड़ा कटर रखता था, जिससे वह राह चलती युवतियों को घायल करता था। पुलिस की दी जानकारी के तहत पत्नी से विवाद के बाद उसके व्यवहार में बदलाव आया और उसने राह चलती युवतियों को निशाना बनाना शुरू किया।
कई जिलों से जुड़े सुराग
जांच में पता चला की आरोपी निशातपुरा इलाके में मजदूरी का काम करता था। उसके पास से मिली मोटरसाइकिल सागर जिले की बताई जा रही है, जबकि मोबाइल सिम शहडोल पते पर दर्ज है। आरोपी सोशल मीडिया पर भरत अहिरवार नाम से इंस्टाग्राम आईडी भी चला रहा था।
पारिवारिक विवाद के बाद किया अपराध
प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। इसी के बाद वह मानसिक रूप से असंतुलित हो गया और राह चलती युवतियों को निशाना बनाने लगा। आरोपी दो बच्चों और पत्नी के साथ रहता था।
Bhopal Crime Update : भोपाल रेलवे स्टेशन पर वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़, 311 जीवित कछुए बरामद
पुलिस का कहना है कि आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है और पूरे मामले को लेकर जल्द आधिकारिक खुलासा किया जाएगा।