MP NEWS : इंदौर | तेजी से बदलती आईटी इंडस्ट्री में युवाओं और कार्यरत पेशेवरों के सामने आने वाली चुनौतियों समझ और उनके उपायों के उद्देश्य से बद्रीनाथ जिला आईटी मिलन, इंदौर द्वारा ‘टेक संगम’ का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 1 फरवरी 2026 को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक प्रेस्टीज कॉलेज यूजी कैंपस, स्कीम नंबर 74, विजय नगर, इंदौर में संपन्न किया गया।
इस आयोजन खास तौर पर आईटी प्रोफेशनल्स, आईटी जॉब सीकर्स (कॉलेज पासआउट्स) और फाइनल ईयर के आईटी विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया गया था, जिससे उन्हें आईटी इंडस्ट्री में हो रहे बदलावों को समझने में आसानी हो सकें और अपने करियर से जुड़े सवालों के जवाब पा सकें।
BHOPAL POLITICAL NEWS : एमपी में सियासत गरमाई, जीतू पटवारी बोले किसान खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यह था की वर्तमान आईटी परिवेश में तेजी से हो रहे परिवर्तनों के कारण युवाओं में उत्पन्न हो रही भ्रम की स्थिति को दूर करना और उन्हें स्पष्ट मार्गदर्शन प्रदान करना रहा।
कार्यक्रम के पहले सत्र में प्रतिभागियों को तीन समूहों में विभाजित कर दिया गया, जहां पर कई अनुभवी आईटी विशेषज्ञों ने एक साझा मंच पर उनके प्रश्नों का समाधान किया। इसके बाद सम्मेलन कक्ष में पैनल चर्चा भी आयोजित की गई थी , जिसमें श्री स्वप्निल पारखिया, श्रीमती अनुभा माखीजा और श्री प्रवीन राठौर ने आईटी इंडस्ट्री में बदलते ट्रेंड्स, कुछ जरुरी स्किल्स और भविष्य की संभावनाओं पर अपने विचार रखें।
फिर इसके बाद प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों को विशेषज्ञों से सीधे संवाद करने का मौका मिला। इस बीच आईटी प्रोफेशनल्स की एकजुटता, संगठन और राष्ट्रीय निर्माण में तकनीकी प्रतिभा की भूमिका पर भी मुख रूप से चर्चा की गई।
नेटवर्किंग सत्र और हाई टी के साथ इस कार्यक्रम का समापन हुआ, जिसमें प्रतिभागियों ने आपस में संवाद किया और अपने अनुभव साझा किए।
‘टेक संगम’ जैसे आयोजन से यह संदेश मिलता है कि जब आईटी प्रोफेशनल्स संगठित होकर सीखते हैं साथ ही मार्गदर्शन साझा करते हैं और आगे बढ़ते हैं, तो इसका सकारात्मक प्रभाव सिर्फ उनके करियर पर ही नहीं पड़ता बल्कि समाज और राष्ट्र के विकास में भी अहम योगदान देता है।

