हाइलाइट्स
- मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज दावोस में।
- वर्ल्ड इकॉनोमिक फोरम में शामिल होंगे।
- राज्य में बड़े पैमाने पर निवेश एवं रोजगार सृजन के नये अवसर।
CM Mohan Yadav in World Economic Forum : भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज (21 जनवरी) दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) में शामिल हो रहे हैं। यह उनका वैश्विक मंच पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने का महत्वपूर्ण दौरा है। सीएम यहां निवेश, नीति, उपलब्ध अवसरों और प्रदेश की तैयारियों को बताएंगे।
इन क्षेत्रों पर फोकस करेंगे सीएम यादव
मुख्यमंत्री औद्योगिक निवेश, उन्नत तकनीक, पर्यटन, स्वास्थ्य, लॉजिस्टिक्स, ऊर्जा और रक्षा उत्पादन जैसे प्रमुख क्षेत्रों पर फोकस करेंगे। वे राज्य की नीतिगत स्पष्टता, दीर्घकालिक विकास विजन और निवेशकों के लिए तैयारियों की विस्तार से जानकारी देंगे। दौरे के दौरान कई महत्वपूर्ण सेक्टर्स में अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के साथ एमओयू होने की संभावना है।
मुख्यमंत्री औद्योगिक निवेश, उन्नत तकनीक, पर्यटन, स्वास्थ्य, लॉजिस्टिक्स, ऊर्जा और रक्षा उत्पादन जैसे प्राथमिक क्षेत्रों में राज्य की तैयारियों, नीतिगत स्पष्टता और दीर्घकालिक विकास के विजन की विस्तार से जानकारी देंगे।
इसके अलावा मुख्यमंत्री उद्योग जगत के साथ राउंड टेबल चर्चाएं, नेटवर्किंग मीटिंग और वैश्विक राजनीतिक प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे।
Bhojshala Basant Panchami 2026 : दिग्विजय सिंह की मांग, दोपहर 1-3 बजे नमाज के लिए समय छोड़ा जाए
राज्य में निवेश लाना हमारी जिम्मेदारी
सीएम ने दावोस रवाना होने से पहले कहा कि आने वाले समय में हम हर फोरम पर जाएंगे। हमें बेहतर तकनीक लागू करने के लिए निवेशकों को आमंत्रित करना होगा।
उन्होंने कहा कि यह हमारी जिम्मेदारी है कि राज्य में निवेश आए, रोजगार के ज्यादा मौके बनें, प्रोडक्ट सही बाजारों तक पहुंचें और प्रदेश आर्थिक रूप से समृद्ध हो।
पर्यटन सतत विकास का माध्यम
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकास भी विरासत भी’ के दूरदर्शी दृष्टिकोण से प्रेरित होकर मध्यप्रदेश ने पर्यटन को समावेशी और सतत विकास का माध्यम बनाया है।
हाल के वर्षों में प्रदेश में 13.30 करोड़ से अधिक पर्यटकों का आगमन दर्ज किया गया है। यह प्रदेश के प्रति बढ़ते राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विश्वास को दर्शाता है।
मध्यप्रदेश की प्रमुख पहचान आध्यात्मिक पर्यटन
आध्यात्मिक पर्यटन मध्यप्रदेश की प्रमुख पहचान बन चुका है। उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में 6.5 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। खजुराहो, सांची, ओरछा, महेश्वर, अमरकंटक और चित्रकूट जैसे ऐतिहासिक-धार्मिक स्थल देश-विदेश के पर्यटकों के प्रमुख आकर्षण बने हुए हैं।