Latest

Bhopal Murder Case : तीखी बहस के बाद पति ने की पत्नी की हत्या, गले पर मिले उंगलियों के निशान

Murder News

हाइलाइट्स

  • भोपाल में घरेलू हिंसा का मामला।
  • 14 महीने पहले हुई थी दोनों की शादी।
  • लड़ाई के दौरान पति ने दबाया पत्नी का गला मौके पर मौत।

Bhopal Murder Case : मध्य प्रदेश। राजधानी भोपाल के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घरेलू विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। राधा कृष्ण कॉलोनी, खेजड़ा में रहने वाले हेमराज साहू (28) ने अपनी पत्नी कंचन साहू (28) का गला और मुंह दबाकर हत्या कर दी। यह घटना सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात हुई, जब दोनों के बीच तीखी बहस हुई।

Bhopal News : मुख्य सचिव लगायेंगे अफसरों की क्लास, मुख्यमंत्री के सामने पेश होगी रिपोर्ट

14 महीने पहले हुई थी शादी

दोनों की शादी महज 14 महीने पहले हुई थी और यह दोनों की दूसरी शादी थी। विवाद का मुख्य कारण यह था कि हेमराज अपनी पत्नी को अपने गांव (रायसेन जिले में) लेकर जाना चाहता था, लेकिन कंचन भोपाल शहर में ही रहना चाहती थी। इसी बात पर गुस्से में आकर हेमराज ने पत्नी का गला दबाया, जिससे उसकी मौत हो गई।

Bhagat Singh Statue Broken : भोपाल में शहीद भगत सिंह की सबसे पुरानी प्रतिमा टूटी, करोंद चौराहे का मामला

सब्जी का ठेला लगाता था पति

घटना के बाद हेमराज ने खुद पत्नी के परिवार को फोन करके पूरी जानकारी दे दी। आरोपी हेमराज रोजाना सब्जी का ठेला लगाकर परिवार चलाता है। परिवार की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Bhopal Teachers Protest : वेटिंग शिक्षकों का अर्धनग्न प्रदर्शन, सड़क पर लेटकर मांगी भीख

हत्या का मुकदमा दर्ज

छोला थाना पुलिस ने बताया कि अभी तक मामला मर्ग (आकस्मिक मौत) के रूप में दर्ज है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाएगा। प्रारंभिक जांच में गला दबाने के निशान मिले हैं, जो हत्या की ओर इशारा कर रहे हैं। आरोपी हेमराज को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *