Harda Public Hearing : मुआवजा न मिलने पर किसान ने कलेक्टर को ‘सम्मान’ में पहनाई माला

Harda Public Hearing

हाइलाइट्स जनसुनवाई में किसान ने कलेक्टर को नारियल-माला दी। अजनई नहर निर्माण में 20 साल से मुआवजा नहीं। कलेक्टर बोले- मामला 30-35 साल पुराना, आपत्ति नहीं की। Harda Public Hearing : हरदा। जिला पंचायत में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में एक अनोखा और भावुक मामला सामने आया। नहर निर्माण में भूमि देने के बावजूद 20 साल से मुआवजा न मिलने से परेशान किसान अशोक राजपूत कलेक्टर सिद्धार्थ जैन का ‘सम्मान’ करने के लिए नारियल और फूलों की माला लेकर पहुंचे। Municipal Employees Protest : 26 जनवरी तक वेतन न मिला तो… नगरपालिका में कर्मचारियों का आक्रोश, काली पट्टी बांधकर हड़ताल कलेक्टर जनसुनवाई में मौजूद नहीं थे, जिसके बाद किसान ने नारियल और माला उनकी मेज पर रख दी। किसान ने कहा कि वह पिछले 20 साल से विभागों के चक्कर लगा रहा है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। यदि सात दिनों में समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वह नहर के दोनों ओर के रास्ते बंद कर देगा। Bhopal Murder Case : तीखी बहस के बाद पति ने की पत्नी की हत्या, गले पर मिले उंगलियों के निशान कई बार शिकायत के बाद भी किसान को नहीं मिला मुआवजा अशोक राजपूत के खेत में अजनई नहर का निर्माण हुआ था। उन्होंने भूमि दी, लेकिन आज तक मुआवजा नहीं मिला। किसान ने कहा कि वह बार-बार शिकायत कर चुका है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जनसुनवाई में कलेक्टर न होने पर वह निराश हुआ और ‘सम्मान’ के नाम पर नारियल-माला रखकर चला गया। BJP Nigam Mandal Appointments : बीजेपी ने बदली रणनीति, अब एकमुश्त होंगी निगम-मंडलों में राजनीतिक नियुक्तियां क्या बोले कलेक्टर साहब कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने बताया कि किसान की शिकायत लगभग 30-35 साल पुरानी है। नहर के लिए भूमि अधिग्रहण के समय दावे और आपत्तियों के लिए समय दिया जाता है। किसान ने उस समय आपत्ति दर्ज नहीं कराई। यह जांच का विषय है कि अधिग्रहण कानूनी अधिकार क्षेत्र में हुआ था या नहीं। जांच प्रतिवेदन आने के बाद कानूनी और व्यावहारिक रूप से देखा जाएगा। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, किसान को कुछ महीने पहले ही लगभग दो एकड़ जमीन आवंटित की गई है।

Municipal Employees Protest : 26 जनवरी तक वेतन न मिला तो… नगरपालिका में कर्मचारियों का आक्रोश, काली पट्टी बांधकर हड़ताल

Betul municipal employees protest

हाइलाइट्स 250 से ज्यादा कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधी। वेतन देरी पर अनिश्चितकालीन हड़ताल चेतावनी। कर्मचारी बोले- ठेकेदार पहले, कर्मचारी बाद में भुगतान। Betul Municipal Employees Protest : बैतूल। नगरपालिका के 250 से अधिक कर्मचारियों ने वेतन में लगातार हो रही देरी के विरोध में आज से काली पट्टी बांधकर काम शुरू कर दिया है। सफाईकर्मी, कार्यालयीन स्टाफ और सभी शाखाओं के कर्मचारी इस विरोध में शामिल हैं। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि 26 जनवरी तक उनका पूरा वेतन नहीं मिला, तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। Rajgarh Youth Beaten : युवक को बांधकर पीटा, बेरहमी से खींची दाढ़ी- सिर मुंडवाया; मां बोली- दो थानों ने कटवाए चक्कर वेतन देरी से कर्मचारियों मेंआक्रोश कर्मचारियों का कहना है कि पहले हर महीने की 5 तारीख तक वेतन मिल जाता था, लेकिन पिछले एक साल से स्थिति बिगड़ गई है। अब वेतन 28 तारीख तक टल जाता है। साथ ही हाजिरी काटने जैसी कार्रवाई भी की जा रही है। इससे कर्मचारियों में आक्रोश बढ़ गया है। ईएमआई, बच्चों की फीस और घरेलू खर्चों का भुगतान करने में भारी परेशानी हो रही है। BJP Nigam Mandal Appointments : बीजेपी ने बदली रणनीति, अब एकमुश्त होंगी निगम-मंडलों में राजनीतिक नियुक्तियां ठेकेदार पहले, कर्मचारी बाद में कर्मचारियों का आरोप है कि सीएमओ सतीश मटसेनिया पहले ठेकेदारों को भुगतान करते हैं, उसके बाद कर्मचारियों का वेतन जारी होता है। राजस्व वसूली बढ़ाने का दबाव बनाया जा रहा है, जबकि कर्मचारी हर साल लगभग 60 प्रतिशत लक्ष्य पूरा कर रहे हैं। सीएमओ का कोई जवाब नहीं जब सीएमओ सतीश मटसेनिया से उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया, तो उन्होंने मैसेज का कोई जवाब नहीं दिया। कर्मचारियों ने कहा कि प्रशासन उनकी बात सुनने को तैयार नहीं है। Bhopal Murder Case : तीखी बहस के बाद पति ने की पत्नी की हत्या, गले पर मिले उंगलियों के निशान आंदोलन की रणनीति कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर काम शुरू किया है। यदि 26 जनवरी तक वेतन नहीं मिला, तो अनिश्चितकालीन हड़ताल होगी। सफाई, कार्यालय और अन्य सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। शहरवासियों से अपील है कि वे समझें।

Rajgarh Youth Beaten : युवक को बांधकर पीटा, बेरहमी से खींची दाढ़ी- सिर मुंडवाया; मां बोली- दो थानों ने कटवाए चक्कर

young man was stripped and beaten in the Chola Mandir area of ​​Bhopal

हाइलाइट्स युवक को बांधकर दाढ़ी खींची, बाल काटे। सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल। मां ने एसपी ऑफिस, राजगढ़ और ब्यावरा थाने चक्कर काटे। Rajgarh Youth Beaten : राजगढ़। खिलचीपुर थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ हुई बर्बरता का मामला सामने आया है। कुछ लोगों ने युवक को बांधकर रखा और उसकी दाढ़ी खींची, कैंची से बाल काटे। शनिवार को हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें युवक के सिर से खून बहता दिखाई दे रहा है। पीड़ित युवक की मां रविवार को एसपी ऑफिस पहुंची, लेकिन उसे राजगढ़ थाने भेजा गया। राजगढ़ थाने से ब्यावरा थाने जाने को कहा गया, जहां भी शिकायत नहीं सुनी गई। MP Congress Protest : भोपाल में कांग्रेस का तेज विरोध, मंत्री विजय शाह के बंगले पर नेम प्लेट काली पोती, इस्तीफा और गिरफ्तारी की मांग बेटे के साथ यह बर्बरता क्यों की गई महिला ने बताया कि उनका बेटा शुक्रवार को काम पर जाने की बात कहकर घर से निकला था। उसके बाद से नहीं लौटा। किसी परिचित ने वीडियो दिखाया, जिससे घटना की जानकारी मिली। महिला पिछले 20 साल से तीन बेटों के साथ खिलचीपुर में रह रही है। तीनों मजदूरी करते हैं। मां ने कहा कि उन्हें अब तक नहीं पता कि बेटे के साथ यह बर्बरता क्यों की गई। BJP Nigam Mandal Appointments : बीजेपी ने बदली रणनीति, अब एकमुश्त होंगी निगम-मंडलों में राजनीतिक नियुक्तियां एसपी ऑफिस में शिकायत की लेकिन … महिला ने एसपी ऑफिस में शिकायत की, लेकिन उसे राजगढ़ थाने भेजा गया। राजगढ़ थाने ने कहा कि मामला ब्यावरा का है। ब्यावरा थाने पहुंचने पर भी कोई सुनवाई नहीं हुई। ब्यावरा थाने के हेड कॉन्स्टेबल उमरावत सिंह ने बताया कि सोमवार को महिला देहात थाने आई थी। उसने बेटे की गुमशुदगी की शिकायत की। रिपोर्ट दर्ज करने के दौरान महिला ने बेटे को नाबालिग बताया। Bhopal News : मुख्य सचिव लगायेंगे अफसरों की क्लास, मुख्यमंत्री के सामने पेश होगी रिपोर्ट आधार कार्ड मांगा गया, लेकिन नहीं दिया। उम्र स्पष्ट होने पर गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज होती। मारपीट का मामला अलग थाने का है। जीरो एफआईआर नहीं हो सकती। घटनास्थल के थाने में शिकायत हो।

MP Congress Protest : भोपाल में कांग्रेस का तेज विरोध, मंत्री विजय शाह के बंगले पर नेम प्लेट काली पोती, इस्तीफा और गिरफ्तारी की मांग

MP Congress Protest on Vijay Shah controversy

MP Congress Protest : भोपाल। मध्य प्रदेश में मंत्री कुंवर विजय शाह के कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए विवादित बयान को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस ने आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने हाथों में जंजीरें पहनकर विरोध जताया और मंत्री विजय शाह की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की। युवा कांग्रेस ने आज मंत्री के बंगले पर घुसकर नेम प्लेट पर कालिख पोत दी और जोरदार नारेबाजी की। युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित खत्री ने कहा कि जब तक मंत्री इस्तीफा नहीं देते, कांग्रेस चरणबद्ध प्रदर्शन जारी रखेगी। BJP Nigam Mandal Appointments : बीजेपी ने बदली रणनीति, अब एकमुश्त होंगी निगम-मंडलों में राजनीतिक नियुक्तियां मंत्री का मुखौटा पहनकर किया प्रदर्शन प्रदर्शन में कांग्रेस नेता अमित शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ता शामिल थे। उन्होंने मंत्री का मुखौटा पहनाकर एक युवक को प्रतीकात्मक रूप से हथकड़ियां लगाईं और पुलिस को सौंप दिया। यह प्रदर्शन सुप्रीम कोर्ट के हालिया सख्त रुख के बाद हुआ है, जहां कोर्ट ने मध्य प्रदेश सरकार को दो हफ्ते के अंदर मंत्री के खिलाफ कार्रवाई पर फैसला लेने का निर्देश दिया था। कोर्ट ने मामले पर फटकार लगाई और कहा कि माफी में देर हो चुकी है, अब द्वेष फैलाने के तहत मुकदमा चल सकता है। Bhopal Murder Case : तीखी बहस के बाद पति ने की पत्नी की हत्या, गले पर मिले उंगलियों के निशान कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिया था आपत्तिजनक बयान कर्नल सोफिया कुरैशी ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सेना की ओर से प्रेस ब्रीफिंग करने वाली अधिकारी हैं। मंत्री विजय शाह ने उनके खिलाफ आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणी की थी, जिसे लेकर पूरे देश में आक्रोश फैला था। कांग्रेस का आरोप है कि यह बयान सेना की बहादुर बेटी का अपमान है। मंत्री विजय शाह को किया जाए गिरफ्तार कांग्रेस नेता अमित शर्मा ने बाइट में कहा, “मंत्री विजय शाह ने सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया पर गंदी टिप्पणी की, जो पूरी तरह अस्वीकार्य है। सुप्रीम कोर्ट भी सख्त हो चुका है। हम मांग करते हैं कि उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाए और मंत्री पद से हटाया जाए। यह महिलाओं और सेना का अपमान है।” Bhagat Singh Statue Broken : भोपाल में शहीद भगत सिंह की सबसे पुरानी प्रतिमा टूटी, करोंद चौराहे का मामला प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी की गई और मंत्री के इस्तीफे की मांग की गई। कांग्रेस का कहना है कि न्यायालय के आदेश के बावजूद सरकार चुप है, इसलिए वे सड़क पर उतरे हैं। यहां देखिए प्रदर्शन के वीडियो

Sehore Leopard Sighted : रातापानी अभयारण्य का खूंखार तेंदुआ पहुंचा शहर! रातभर जागकर किसानों ने की रखवाली, वन विभाग पर भड़के ग्रामीण

Sehore Leopard Sighted

हाइलाइट्स खेतों में तेंदुए की दहशत से रातभर जागते रहे किसान। ग्रामीणों के तेंदुए के पंजों के स्पष्ट निशान खेतो में देखे। वन विभाग की चुप्पी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा। Sehore Leopard Sighted : सीहोर। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में रातापानी अभयारण्य से निकले तेंदुए का मूवमेंट अब शहर के बहुत करीब पहुंच गया है। जिला मुख्यालय से महज 5 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम चंदेरी और महुआखेड़ी में तेंदुए की मौजूदगी देखी गई है। इससे आसपास के गांवों में भय का माहौल बन गया है। किसान रातभर खेतों में पहरा दे रहे हैं और फसलें छोड़ने को मजबूर हैं। BJP Nigam Mandal Appointments : बीजेपी ने बदली रणनीति, अब एकमुश्त होंगी निगम-मंडलों में राजनीतिक नियुक्तियां खेत में घूमते तेंदुए का वीडियो एक किसान ने तेंदुए को खेत में घूमते हुए वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो देखते ही ग्रामीणों को अहसास हुआ कि तेंदुआ उनके गांवों और खेतों के आसपास ही केंद्रित है। खेतों में तेंदुए के पंजों के स्पष्ट निशान मिले हैं, जो दहशत को और बढ़ा रहे हैं। किसान दिन में भी खेतों में जाने से डर रहे हैं और रात में फसल की रखवाली के लिए जागते रहते हैं। Bhopal Murder Case : तीखी बहस के बाद पति ने की पत्नी की हत्या, गले पर मिले उंगलियों के निशान वन विभाग अधिकारियों की चुप्पी ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी, लेकिन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची। इससे नाराज ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने रेंजर दफ्तर के सामने प्रदर्शन किया और विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुआ अभयारण्य से निकलकर आबादी के करीब पहुंच रहा है, लेकिन वन विभाग समय पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा। Bhagat Singh Statue Broken : भोपाल में शहीद भगत सिंह की सबसे पुरानी प्रतिमा टूटी, करोंद चौराहे का मामला सीहोर के कई गांवों में तेंदुए की दहशत रातापानी अभयारण्य (अब टाइगर रिजर्व) में तेंदुओं की अच्छी संख्या है। यहां 150 से ज्यादा तेंदुए बताए जाते हैं। अभयारण्य भोपाल और सीहोर जिलों में फैला है, इसलिए तेंदुए अक्सर बाहरी इलाकों में निकल आते हैं। पिछले कुछ समय में भी सीहोर के कई गांवों जैसे ताकीपुर, पिपलिया मीरा में तेंदुए की मौजूदगी दर्ज की गई है। Bhopal Slaughterhouse : स्लॉटर हाउस गौ मांस मामले में SIT गठित, एसीपी उमेश तिवारी के नेतृत्व में जांच वन विभाग ने अभी तक इस मामले को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। ग्रामीणों की मांग है कि तेंदुए को वापस अभयारण्य में छोड़ा जाए और खेतों-गांवों के आसपास सुरक्षा के इंतजाम किए जाएं।

BJP Nigam Mandal Appointments : बीजेपी ने बदली रणनीति, अब एकमुश्त होंगी निगम-मंडलों में राजनीतिक नियुक्तियां

BJP Aldermen

BJP Nigam Mandal Appointments : भोपाल। मध्य प्रदेश में भाजपा ने निगम-मंडलों और बोर्डों में राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर अपनी रणनीति बदल दी है। अब ये नियुक्तियां एक साथ यानी एकमुश्त की जाएंगी। विधानसभा चुनाव-2023 के बाद से ही पार्टी संगठन पर जमीनी कार्यकर्ताओं और नेताओं का दबाव बना हुआ है। पहले योजना थी कि लोकसभा चुनाव के बाद ये नियुक्तियां कर ली जाएंगी, लेकिन संगठन चुनाव, प्रदेश अध्यक्ष चुनाव और फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव के कारण मामला लगातार टलता रहा। Bhopal Murder Case : तीखी बहस के बाद पति ने की पत्नी की हत्या, गले पर मिले उंगलियों के निशान क्या बोले बीजेपी विधायक भगवानदास सबनानी अब सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव देवास से लौटते ही अगले सप्ताह तक अंतिम सूची तैयार कर लेंगे। इसके बाद बड़े नेताओं की बैठक में इस सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा। भाजपा विधायक भगवानदास सबनानी ने कहा, “भाजपा में हर फैसला चिंतन-मंथन और सबकी राय लेकर लिया जाता है। निगम-मंडलों को लेकर लगातार चर्चा चल रही है। जल्द ही फैसला सामने आ जाएगा।” Bhopal News : मुख्य सचिव लगायेंगे अफसरों की क्लास, मुख्यमंत्री के सामने पेश होगी रिपोर्ट पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कसा तंज दूसरी तरफ कांग्रेस के पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने तंज कसते हुए कहा, “सही बात तो यह है कि भाजपा जमीनी कार्यकर्ताओं को कोई जिम्मेदारी देना ही नहीं चाहती। क्योंकि कांग्रेस से शामिल हुए लोग भी अब निगम-मंडलों में नियुक्ति का दबाव बना रहे हैं। ऐसे में आला कमान कोई न कोई बहाना बनाकर नियुक्तियां टाल रही है।” अगले सप्ताह बड़े नेताओं की बैठक पिछले दो साल से पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता निगम-मंडलों में अपनी-अपनी जगह की मांग कर रहे हैं। कई जिलों में स्थानीय स्तर पर भी दबाव है। भाजपा ने अब एक साथ नियुक्तियां करने का फैसला लिया है ताकि सभी को संतुलित तरीके से जगह मिल सके। Bhopal Slaughterhouse : स्लॉटर हाउस गौ मांस मामले में SIT गठित, एसीपी उमेश तिवारी के नेतृत्व में जांच सूत्रों के अनुसार, इस बार नियुक्तियां करते समय परफॉर्मेंस, वफादारी और सामाजिक संतुलन को ध्यान में रखा जाएगा। अगले सप्ताह मुख्यमंत्री के लौटने के बाद बड़ी बैठक में सूची फाइनल हो जाएगी। इसके बाद जल्द ही आदेश जारी होने की उम्मीद है।  

Bhopal Murder Case : तीखी बहस के बाद पति ने की पत्नी की हत्या, गले पर मिले उंगलियों के निशान

Murder News

हाइलाइट्स भोपाल में घरेलू हिंसा का मामला। 14 महीने पहले हुई थी दोनों की शादी। लड़ाई के दौरान पति ने दबाया पत्नी का गला मौके पर मौत। Bhopal Murder Case : मध्य प्रदेश। राजधानी भोपाल के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घरेलू विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। राधा कृष्ण कॉलोनी, खेजड़ा में रहने वाले हेमराज साहू (28) ने अपनी पत्नी कंचन साहू (28) का गला और मुंह दबाकर हत्या कर दी। यह घटना सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात हुई, जब दोनों के बीच तीखी बहस हुई। Bhopal News : मुख्य सचिव लगायेंगे अफसरों की क्लास, मुख्यमंत्री के सामने पेश होगी रिपोर्ट 14 महीने पहले हुई थी शादी दोनों की शादी महज 14 महीने पहले हुई थी और यह दोनों की दूसरी शादी थी। विवाद का मुख्य कारण यह था कि हेमराज अपनी पत्नी को अपने गांव (रायसेन जिले में) लेकर जाना चाहता था, लेकिन कंचन भोपाल शहर में ही रहना चाहती थी। इसी बात पर गुस्से में आकर हेमराज ने पत्नी का गला दबाया, जिससे उसकी मौत हो गई। Bhagat Singh Statue Broken : भोपाल में शहीद भगत सिंह की सबसे पुरानी प्रतिमा टूटी, करोंद चौराहे का मामला सब्जी का ठेला लगाता था पति घटना के बाद हेमराज ने खुद पत्नी के परिवार को फोन करके पूरी जानकारी दे दी। आरोपी हेमराज रोजाना सब्जी का ठेला लगाकर परिवार चलाता है। परिवार की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। Bhopal Teachers Protest : वेटिंग शिक्षकों का अर्धनग्न प्रदर्शन, सड़क पर लेटकर मांगी भीख हत्या का मुकदमा दर्ज छोला थाना पुलिस ने बताया कि अभी तक मामला मर्ग (आकस्मिक मौत) के रूप में दर्ज है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाएगा। प्रारंभिक जांच में गला दबाने के निशान मिले हैं, जो हत्या की ओर इशारा कर रहे हैं। आरोपी हेमराज को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Bhopal News : मुख्य सचिव लगायेंगे अफसरों की क्लास, मुख्यमंत्री के सामने पेश होगी रिपोर्ट

MP Collector-Commissioner Conference

हाइलाइट्स परफॉर्मेंस के आधार पर तय होगी जिम्मेदारी। सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे   सभी 55 जिलों में कामकाज की होगी समीक्षा Bhopal News : भोपाल। मध्य प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर अब कड़े फैसले आने वाले हैं। मुख्य सचिव अनुराग जैन की अध्यक्षता में 21 जनवरी को कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस के प्रतिवेदन की समीक्षा बैठक सुबह 11 बजे मंत्रालय वल्लभ भवन में होगी। इस बैठक में सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे, जबकि राज्य के सभी 55 जिलों के कलेक्टर, कमिश्नर और पुलिस अधीक्षक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ेंगे। Bhagat Singh Statue Broken : भोपाल में शहीद भगत सिंह की सबसे पुरानी प्रतिमा टूटी, करोंद चौराहे का मामला 10 बिंदुओं पर विस्तृत रैंकिंग तैयार सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने विभिन्न विभागों से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर जिलों और संभागों की 10 प्रमुख बिंदुओं पर विस्तृत रैंकिंग तैयार की है। इस रैंकिंग में हर बिंदु पर टॉप-2 और बॉटम-2 जिलों को चिह्नित किया गया है। बैठक में इन रैंकिंग्स की गहन समीक्षा होगी और कम प्रदर्शन वाले जिलों से जवाब तलब किया जाएगा। कॉन्फ्रेंस की 5 बार बदल चुकी तारीख इस कॉन्फ्रेंस की तारीख पहले 5 बार बदल चुकी है। सबसे पहले यह 31 दिसंबर को प्रस्तावित थी, लेकिन अचानक स्थगित कर दी गई। इसके बाद 5 जनवरी, 9 जनवरी और 15 जनवरी की तारीखें तय हुईं, लेकिन हर बार अपरिहार्य कारणों से बैठक टल गई। अब आखिरकार 21 जनवरी को यह बैठक हो रही है। Bhopal Teachers Protest : वेटिंग शिक्षकों का अर्धनग्न प्रदर्शन, सड़क पर लेटकर मांगी भीख विस्तृत प्रगति रिपोर्ट पर चर्चा बैठक का मुख्य फोकस मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दिए निर्देशों पर कितनी प्रगति हुई है, इस पर रहेगा। मुख्य सचिव अधिकारियों से विस्तृत प्रगति रिपोर्ट मांगेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री के विदेश दौरे के दौरान सरकार की प्रशासनिक जवाबदेही और कसावट को लेकर भी चर्चा होगी। Bhopal Slaughterhouse : स्लॉटर हाउस गौ मांस मामले में SIT गठित, एसीपी उमेश तिवारी के नेतृत्व में जांच परफॉर्मेंस के आधार पर मिलेगी पोस्टिंग मुख्य सचिव अनुराग जैन पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि अब परफॉर्मेंस के आधार पर ही अधिकारियों को पोस्टिंग मिलेगी। इसी वजह से आने वाले दिनों में एक बड़ी ट्रांसफर सूची जारी होने की संभावना है। हाल ही में कई अधिकारियों को प्रमोशन मिला है, जिसके चलते उन्हें मंत्रालय में सचिव पद पर पोस्टिंग मिल सकती है।

Bhagat Singh Statue Broken : भोपाल में शहीद भगत सिंह की सबसे पुरानी प्रतिमा टूटी, करोंद चौराहे का मामला

Bhopal Bhagat Singh Statue Broken

Bhopal Bhagat Singh Statue Broken : मध्य प्रदेश। राजधानी भोपाल के करोंद चौराहे पर शहीद भगत सिंह की सबसे पुरानी और ऐतिहासिक प्रतिमा टूट गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना सोमवार- मंगलवार की दरमियानी रात हुई है। बता दें कि, शहीद भगत सिंह की प्रतिमा भोपाल में क्रांतिकारियों के सम्मान का प्रतीक है। Bhopal Teachers Protest : वेटिंग शिक्षकों का अर्धनग्न प्रदर्शन, सड़क पर लेटकर मांगी भीख दरअसल, करोंद से सुभाष नगर तक मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के काम में लगी कंपनी की क्रेन चौराहे से गुजर रही थी। क्रेन के दौरान प्रतिमा फंस गई और टूटकर गिर गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाल ली। मेट्रो कंपनी के अधिकारियों से भी पूछताछ शुरू कर दी गई है। घटना के समय चौराहे पर पुलिस बल मौजूद था, लेकिन हादसे को रोक नहीं पाया। सूत्रों के अनुसार क्रेन बड़े आकार की थी और मेट्रो के निर्माण कार्य के लिए इस्तेमाल हो रही थी। Panchayat Secretaries Strike : हरदा में पंचायत सचिवों की हड़ताल, एडिशनल CEO पर मर्डर केस दर्ज करने की मांग रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि, क्रेन के पार करने के दौरान प्रतिमा के साथ टकराव हुआ, जिससे मूर्ति का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। यह प्रतिमा भोपाल की सबसे पुरानी शहीद भगत सिंह की प्रतिमाओं में से एक मानी जाती है और करोंद चौराहे पर लंबे समय से स्थापित थी।