हाइलाइट्स
- महापौर, तत्कालीन कमिश्नर, सहायक यंत्री पर दर्ज हो FIR
- आरोपी असलम चमड़ा और महापौर का नार्को टेस्ट करवाने की मांग
- कांग्रेस का आरोप- राजधानी में 26 टन गौमांस की बरामदगी कोई साधारण घटना नहीं
Bhopal Beef Controversy : मध्य प्रदेश। भोपाल के जिंसी स्थित नगर निगम के स्लॉटर हाउस में गौकशी और 26 टन गौमांस की बरामदगी का मामला अब सियासी रंग ले चुका है। कांग्रेस ने इस घटना को बहुत गंभीर बताते हुए मास्टरमाइंड असलम चमड़ा और महापौर का नार्को टेस्ट कराने की मांग की है। पार्टी ने पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन सौंपकर महापौर, तत्कालीन कमिश्नर और सहायक यंत्री के खिलाफ FIR दर्ज करने की भी मांग की है।
Ladli Behna Yojana : लाड़ली बहना की 32वीं किस्त ट्रांसफर, सीएम मोहन यादव का पतंगबाजी का प्लान कैंसिल
क्या बोले कांग्रेस प्रवक्ता
कांग्रेस प्रवक्ता अमित शर्मा ने कहा कि राजधानी भोपाल में इतनी बड़ी मात्रा में गौमांस की बरामदगी कोई साधारण घटना नहीं हो सकती। यह अवैध कृत्य प्रशासनिक संरक्षण और राजनीतिक मिलीभगत के बिना संभव नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्लॉटर हाउस में गौकशी लंबे समय से चल रही थी और इसमें बड़े लोगों का हाथ है।
कांग्रेस ने की ये मांग
कांग्रेस ने मांग की है कि असलम चमड़ा और महापौर का नार्को टेस्ट कराया जाए ताकि सच सामने आए। पार्टी का कहना है कि बिना उच्च स्तर के संरक्षण के इतनी बड़ी मात्रा में गौमांस रखना और बेचना संभव नहीं था।
मामले की होनी चाहिए निष्पक्ष जांच
ज्ञापन में कांग्रेस ने कहा कि इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। अगर जांच में मिलीभगत साबित हुई तो सख्त कार्रवाई हो। पार्टी ने यह भी कहा कि स्लॉटर हाउस में गौकशी की घटना महिलाओं और समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली है।
Bhopal Fake Police Thugs : भोपाल में पुलिस के भेष में बदमाशों का आतंक, फ्लैट में घुसकर ठगी-मारपीट
पुलिस ने पहले ही इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है लेकिन कांग्रेस का कहना है कि जांच को और तेज करना चाहिए और बड़े लोगों को भी जांच के दायरे में लाना चाहिए। जांच में असलम चमड़ा और अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है।