Latest

MP Board Time Table : MP बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं का संशोधित टाइम टेबल, जानिए किस पेपर की बदली तारीखें

MP Board Time Table

MP Board Time Table : भोपाल। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने वर्ष 2026 की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का संशोधित टाइम टेबल जारी कर दिया है। नए शेड्यूल में कुछ प्रमुख विषयों की तारीखों और क्रम में बदलाव किया गया है। बोर्ड ने सभी स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि संशोधित कार्यक्रम को तुरंत नोटिस बोर्ड पर लगाया जाए, मॉर्निंग असेंबली में जानकारी दी जाए और अभिभावक समूहों के माध्यम से छात्रों तक पहुंचाया जाए। पूरा टाइम टेबल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है, जहां छात्र इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

Bhopal Student Beaten up : BU कैंपस में छात्र के साथ मारपीट, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

संशोधित टाइम टेबल के अनुसार प्रमुख बदलाव इस प्रकार हैं:

  • 10वीं कक्षा का हिंदी का पेपर, जो पहले 11 फरवरी 2026 को प्रस्तावित था, अब 6 मार्च 2026 को होगा।
  • 12वीं कक्षा के उर्दू और मराठी विषयों की परीक्षा 9 फरवरी की जगह अब 6 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी।
  • 12वीं का हिंदी का पेपर 7 फरवरी की बजाय 7 मार्च 2026 को होगा।
  • सभी परीक्षाएं सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित होंगी। 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 10 फरवरी 2026 से शुरू होंगी।

MP Startup Summit 2026 : 21 स्टार्टअप्स को 8 करोड़ से ज्यादा लोन, CM बोले- नवाचार एमपी के संस्कार में

छात्रों को तुरंत करें सूचित 

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि यह संशोधन प्रशासनिक और तकनीकी कारणों से किया गया है। छात्रों और अभिभावकों से अपील की गई है कि वे पुराने टाइम टेबल पर भरोसा न करें और नई तारीखों के अनुसार तैयारी करें। स्कूल प्रबंधन को निर्देश दिए गए हैं कि वे छात्रों को तुरंत सूचित करें और कोई भ्रम न फैले।

Raisen Fertilizer Shortage : रायसेन में किसानों ने काटा बवाल, खाद और टोकन नहीं मिलने से सडकों पर उतरे नाराज किसान

बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर संशोधित टाइम टेबल डाउनलोड करने की सुविधा उपलब्ध है। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से वेबसाइट चेक करें और किसी भी बदलाव की सूचना पर नजर रखें।

Time table2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *