Latest

MP Minister Report Card : मोहन सरकार के 2 साल ! बच्चों और महिलाओं के लिए कितना हुआ काम देखिए रिपोर्ट

MP Minister Report Card

MP Minister Report Card : भोपाल। मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार के दो साल पूरे होने पर महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने अपने विभाग का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। मंत्री ने कहा कि प्रदेश में विकास के हर क्षेत्र में तेज गति से काम हुआ है और महिला सशक्तिकरण का नया दौर शुरू हो चुका है।

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की मजबूत नींव साबित हुई है। अब तक इस योजना की 31 किस्तें जारी हो चुकी हैं और 28,633 करोड़ रुपये से अधिक की राशि लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचाई जा चुकी है। मंत्री ने बेटियों के सशक्तिकरण और महिलाओं की सुरक्षा पर चल रहे कार्यक्रमों का भी जिक्र किया।

MP Congress Meeting : SIR के बाद MP में बड़ा सियासी बवाल! कांग्रेस ने की 2023 विधानसभा चुनाव रद्द करने की मांग

लाड़ली लक्ष्मी और बेटी बचाओ अभियान

लाड़ली लक्ष्मी योजना से प्रदेश की 52 लाख बेटियां लाभान्वित हो रही हैं। अब तक 350 करोड़ रुपये से ज्यादा की छात्रवृत्ति दी जा चुकी है। आने वाले वर्षों में 25 लाख से अधिक बेटियों को इस योजना से जोड़ने का लक्ष्य है।

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। पिंक लाइसेंस योजना में 6 हजार से ज्यादा बेटियों को लर्निंग लाइसेंस दिए गए हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निशुल्क कोचिंग और कौशल प्रशिक्षण की व्यवस्था की जा रही है।

Dog Beating Video : जानवर कौन! बुजुर्ग ने कुत्ते को डंडे से पीट-पीटकर मारा, शव को घसीटकर फेंका

महिलाओं की सुरक्षा और सुविधाएं

महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रदेश में 57 वन स्टॉप सेंटर संचालित हैं। यहां पीड़ित महिलाओं को एक ही जगह स्वास्थ्य, कानूनी और अन्य सहायता मिल रही है। कामकाजी महिलाओं के लिए सखी निवास हॉस्टल बनाए जा रहे हैं।

284 करोड़ रुपये की लागत से नए वूमेन हॉस्टल तैयार हो रहे हैं। उज्जैन, धार समेत आठ जिलों में इनका विस्तार होगा। बाल विवाह रोकने के लिए सख्त कदम उठाए गए हैं। जनजागरूकता अभियान के साथ विशेष टीमें कार्रवाई कर रही हैं।

Bhopal News : लाल कोठी में सनसनी, झाड़ियों में मिला गाय के बछड़े का कटा सिर, हिंदू संगठनों ने काटा वबाल

मातृ वंदना में अग्रणी

मातृ वंदना योजना में मध्य प्रदेश देश में आगे है। अब तक 10 लाख से ज्यादा माताओं को लाभ मिल चुका है। मंत्री ने कहा कि विभाग महिलाओं और बच्चों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। आने वाले समय में और योजनाएं शुरू होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *