Latest

Atal Bihari Vajpayee Jayanti : अटल स्मृति! BJP कार्यालयों में होगा दीप उत्सव देश की हर विधानसभा में सम्मेलन

Atal Bihari Vajpayee Jayanti

हाइलाइट्स

  • अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती पर भाजपा का देशव्यापी आयोजन।
  • पीएम मोदी लखनऊ, अमित शाह ग्वालियर में शामिल।
  • हर विधानसभा में अटल स्मृति सम्मेलन।

Atal Bihari Vajpayee Jayanti : भोपाल। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती को भाजपा पूरे देश में भव्य तरीके से मना रही है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने भोपाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अटल जी की जयंती पर देश की हर विधानसभा में अटल स्मृति सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।

MP SIR Update : वोटर्स के लिए जरूरी खबर! एमपी में SIR के बाद वोटर लिस्ट से कट सकते हैं 25 लाख नाम

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की सभी विधानसभाओं में भी यह कार्यक्रम होंगे। अटल जी के सपनों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरा कर रहे हैं। अरुण सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आपातकाल में अटल जी को जेल भेजा गया था, लेकिन उन्होंने देश को गांव-गांव सड़कें, पोखरण परमाणु परीक्षण और कारगिल विजय जैसी उपलब्धियां दीं।

मुख्य कार्यक्रमों की जानकारी

अटल जी की जयंती 25 दिसंबर को है, लेकिन कार्यक्रम 24 दिसंबर से शुरू हो रहे हैं। 24 दिसंबर को सुबह अटल जी की प्रतिमाओं पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। भाजपा कार्यकर्ता प्रतिमाओं की सफाई करेंगे। शाम को सभी भाजपा कार्यालयों में दीप उत्सव आयोजित होगा, जहां दीये जलाए जाएंगे।

MP News : गजब की दबंगई! किसान की फसल, खेत और उपकरणों में लगाई आग

25 से 31 दिसंबर तक एक सप्ताह तक अटल जी की जीवन यात्रा पर प्रदर्शनी लगाई जाएगी। अटल जी के लेखों का प्रकाशन किया जाएगा। रंगोली प्रतियोगिताएं भी होंगी। हर विधानसभा में अटल जी पर वक्तव्य और चर्चा सत्र आयोजित किए जाएंगे। जिला स्तर पर कमेटियां बनाई गई हैं, जो इन कार्यक्रमों को सफल बनाएंगी।

बड़े नेताओं की मौजूदगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 दिसंबर को लखनऊ में आयोजन में शामिल होंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ग्वालियर में कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। अन्य केंद्रीय मंत्री और नेता भी विभिन्न जगहों पर मौजूद रहेंगे। यह आयोजन अटल जी के विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा।

Bhopal Online Gaming : ठेकेदार ने ऑनलाइन गेम में गवाए 30 लाख रुपए फिर मौत को लगाया गले

परमाणु परीक्षण कर देश को बनाया मजबूत

अरुण सिंह ने अटल जी की उपलब्धियों को याद किया। उन्होंने कहा कि अटल जी ने गांवों तक सड़कें पहुंचाईं, पोखरण में परमाणु परीक्षण कर देश को मजबूत बनाया और कारगिल युद्ध में विजय दिलाई।

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि आपातकाल में अटल जी को जेल भेजा गया, लेकिन उन्होंने कभी लोकतंत्र से समझौता नहीं किया। आज मोदी जी अटल जी के सपनों को साकार कर रहे हैं। यह कार्यक्रम अटल जी की विरासत को जीवंत रखने का प्रयास है।

Bhopal Crime News : भोपाल में थाने के अंदर गुंडागर्दी, जमकर चले लात घूसे

भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह

भाजपा कार्यकर्ता इन कार्यक्रमों को लेकर उत्साहित हैं। हर स्तर पर तैयारी चल रही है। प्रदर्शनी और दीप उत्सव से आम लोग भी जुड़ेंगे। यह आयोजन राजनीतिक के साथ-साथ सांस्कृतिक और सामाजिक भी होगा। अटल जी की कविताओं और भाषणों को याद किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *