हाइलाइट्स
- पिता ने अपनी जीवित बेटी का किया अंतिम संस्कार।
- परिजनों ने पुतले की निकाली अंतिम यात्रा।
- युवती के प्रेम विवाह से नाराज हैं परिजन।
Vidisha News : विदिशा। मध्यप्रदेश के विदिशा जिले में एक परिवार इतना टूट गया कि उन्होंने अपनी बेटी को मरा मान लिया। 23 वर्षीय सविता कुशवाहा प्रेमी के साथ घर छोड़कर चली गई और छिपकर शादी कर ली। यह पता चलते ही कुशवाह परिवार सदमे में आ गया।
परिजनों ने बेटी का आटे से पुतला बनाया, अर्थी सजाई और रिश्तेदारों के साथ शव यात्रा निकाली। चौक-चौराहों से गुजरकर श्मशान घाट पहुंचे और पुतले का अंतिम संस्कार कर दिया।
यह दर्दनाक घटना चूना वाली गली की है। सविता अचानक घर से गायब हो गई। परिवार ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां तलाश किया, लेकिन पता नहीं चला। कुछ दिन बाद खबर मिली कि वह अपने प्रेमी के साथ गई है और शादी कर ली है।
बेटी का बनाया आटे का पुतला
यह सुनकर परिवार ने खुद को घर में बंद कर लिया। रिश्तेदारों ने ढांढस बंधाया, लेकिन परिजनों ने बेटी को मरा मानकर अंतिम क्रिया करने का फैसला किया। शुक्रवार को रिश्तेदार इकट्ठा हुए। आटे से सविता का पुतला बनाया और उसे चिता पर लिटाया। गाजे-बाजे के साथ शहर के मुख्य रास्तों से शव यात्रा निकाली गई।
MP SIR Update : भोपाल में 4 लाख से ज्यादा मतदाताओं के कटे नाम पहली सूची में नहीं होंगे शामिल
पिता का छलका दर्द
सविता के पिता रामबाबू कुशवाहा रोते हुए बोले कि बेटी के इस फैसले से पूरा परिवार टूट चुका है। यह उनके जीवन का सबसे दुखद पल है। भाई राजेश कुशवाहा ने कहा कि बहन को बहुत लाड़-प्यार से पाला था।
हर इच्छा पूरी की। बड़े अरमानों से पढ़ाया-लिखाया, लेकिन वह सबको छोड़कर चली गई। इसलिए आज हमने अपने ‘अरमानों की अर्थी’ निकाली है।
IAS Meenakshi Singh : जाति बताओ! अब IAS मीनाक्षी सिंह का वीडियो वायरल कहा- जातिवादी होना जरूरी…
परिवार का मानना है कि बेटी ने समाज और परिवार की इज्जत को ठेस पहुंचाई है। इसलिए उसे जीते जी मरा मान लिया। पुतले का संस्कार करके वे अपने दुख को व्यक्त कर रहे हैं। रिश्तेदारों ने भी इस फैसले का समर्थन किया और यात्रा में शामिल हुए।
यहाँ देखिये वीडियो