हाइलाइट्स
- 17 साल के लड़के की बदमाशों ने बेरहमी से की पिटाई।
- पुरानी रंजिश के चलते की गई थी मारपीट।
- पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी।
MP Viral Video : बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि उन्होंने एक 17 साल के लड़के को बेरहमी से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। यह घटना चुन्नीढाना इलाके की है। मृतक लड़के का नाम विवेक मरकाम है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें बदमाशों को युवक को पीटते देखा जा सकता है।
Bhopal Iron Scam : भोपाल नगर निगम में लोहा घोटाला उजागर, 240 मीटर नाली में 16 टन सरिया ‘खपा’
पुरानी रंजिश में किया हमला
विवेक को 8 से 10 युवकों ने मिलकर उठाया और ले गए। पुरानी रंजिश के चलते यह हमला किया गया। पिटाई इतनी बेरहम थी कि विवेक गंभीर रूप से घायल हो गया।
उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत से पहले विवेक ने आरोपी का नाम अन्नू ठाकुर बताया। पुलिस के मुताबिक, अन्नू ठाकुर मुख्य आरोपी है और उसके साथी भी शामिल थे।
Bhopal Beef Incident : भोपाल में मांस लदे ट्रक पर बवाल, हिंदू संगठनों ने PHQ के सामने घेरा
घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। वीडियो वायरल होने से लोगों में गुस्सा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। विवेक की पोस्टमार्टम आज होगा, जिसके बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
अन्नू ठाकुर अपने साथियों समेत फरार
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस टीम इलाके में छापे मार रही है। मुख्य आरोपी अन्नू ठाकुर और उसके साथी फरार हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द सभी को पकड़ लिया जाएगा।
MP Cold Update : मध्यप्रदेश में ठंड से फिलहाल राहत नहीं…भोपाल, इंदौर, ग्वालियर में कड़ाके की ठंड
परिजनों ने कहा कि विवेक मासूम था और उसका किसी से झगड़ा नहीं था। फिर भी बदमाशों ने उसे निशाना बनाया। इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी सूचना देने की अपील की है।