Bhopal Firing Case : भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के ईंटखेड़ी क्षेत्र में पुरानी रंजिश ने एक बार फिर खूनी रंग ले लिया। शुक्रवार देर रात शादी के रिसेप्शन से परिवार के साथ लौट रहे एक युवक पर चार बदमाशों ने कार रोककर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने तीन से अधिक राउंड फायरिंग की, जिसमें युवक के पेट और पैर में गोलियां लगीं। बचाव में आई पत्नी और बहन को भी चाकू मारकर घायल कर दिया गया। इलाके में इस वारदात से दहशत का माहौल है।
Betul Cyber Fraud : करोड़ो की साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार
घायल युवक की पहचान 28 वर्षीय दानिश अली के रूप में हुई है। वह रेलवे में पार्सल ठेकेदारी का काम करता है और स्टेशन बजरिया इलाके का रहने वाला है। दानिश पर पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। घटना की जड़ एक दिन पहले की है। गुरुवार को एक कार्यक्रम में दानिश की स्थानीय बदमाश रूसी से बहस हो गई थी।
बहस के दौरान दानिश ने अपशब्द कहे, तो रूसी ने सभी के सामने जान से मारने की धमकी दी। रूसी ने कहा था कि 24 घंटे के अंदर सबक सिखा देगा। यह धमकी शुक्रवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे सच साबित हुई।
दानिश अपनी पत्नी रिमशा, बहन और बच्चों के साथ ईंटखेड़ी के एक गार्डन में हुए रिसेप्शन से कार से लौट रहा था। रास्ते में ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र में ही रूसी और उसके तीन साथियों ने अपनी कार आगे लगाकर दानिश की गाड़ी रोक ली।
कार रुकते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पहले दो राउंड गोलियां मिस हुईं, लेकिन इसके बाद दानिश के पेट और पैर में गोली लग गई। फायरिंग के बाद हमलावरों ने चाकू और छुरे से भी ताबड़तोड़ वार किए।
कार में मौजूद पत्नी और बहन ने दानिश को बचाने की कोशिश की, तो बदमाशों ने उनके हाथों पर चाकू मार दिए। दोनों महिलाएं भी घायल हो गईं। सरेराह हुई इस घटना से आसपास के लोग सहम गए। हमलावर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।
परिजनों ने किसी तरह दानिश को चिरायु अस्पताल मालीपुरा पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने देर रात तक ऑपरेशन करके पेट और पैर में फंसी गोलियां निकालीं। दानिश की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।
पुलिस को सूचना मिलते ही टीम अस्पताल पहुंची और परिजनों के बयान दर्ज किए। इसके आधार पर पुलिस ने शंन्नू वजनदार, जुबैर किलकिल, फरदीन, शहवेज और एक अन्य आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
AYUSH NEXT Test Protest : आयुष छात्रों का नेक्स्ट टेस्ट विरोध तेज, सड़क पर उतरे 40 हजार छात्र
सभी आरोपी स्टेशन बजरिया और ऐशबाग थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस की टीमें उनके संभावित ठिकानों पर छापे मार रही हैं, लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।