Betul News : मध्य प्रदेश। बैतूल शहर के सरकारी जेएच कॉलेज में शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने जमकर हंगामा किया। नाराज छात्रों ने कॉलेज का मुख्य द्वार ताला लगाकर बंद कर दिया और प्राचार्य के खिलाफ जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। प्रदर्शन इतना उग्र हो गया कि छात्र प्राचार्य कक्ष में घुस गए। उस समय प्राचार्य डॉ. शकुंतला ठाकुर किसी बैठक में बाहर थीं। गुस्साए छात्रों ने उनकी कुर्सी पर बड़ा-सा पर्चा चिपका दिया, जिस पर लिखा था – “प्राचार्य फरार”।
Betul Farmers Road Blockade : पचधार डैम से पानी छोड़ो, मक्का MSP पर खरीदो… किसानों का उग्र प्रदर्शन
हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने छात्रों को समझा-बुझाकर शांत करने की कोशिश की। इसी बीच प्राचार्य कॉलेज लौटीं और छात्रों से बातचीत हुई। बातचीत के दौरान छात्रों और प्राचार्य के बीच तीखी बहस हुई। बाद में एबीवीपी के छात्र नेताओं ने अनुविभागीय दंडाधिकारी (एसडीएम) को ज्ञापन सौंपकर कॉलेज की गड़बड़ियों की उच्च स्तरीय जांच की मांग की।
Bhopal Hospitals Notice : भोपाल के 16 अस्पतालों को नोटिस, रेडक्रॉस भी शामिल, फायर-पॉल्यूशन NOC नहीं
छात्रों ने बताईं ये बड़ी शिकायतें
1. अनुसूचित जाति-जनजाति (एससी-एसटी) के छात्रों के लिए किताबें नहीं खरीदी जा रही हैं।
2. कॉलेज परिसर, दफ्तर और विभिन्न विभागों में मादक पदार्थ बरामद हो रहे हैं।
3. कई बार लिखित शिकायत देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।
Vidisha News : बिजली तार चोरी का बड़ा खुलासा, भोपाल का पांच सदस्यीय गिरोह गिरफ्तार, 3 लाख का माल बरामद
4. छात्रावास में दो साल से बाहरी छात्राएं रह रही हैं, जबकि इस सत्र की छात्राओं का प्रवेश अब तक नहीं हुआ।
5. कॉलेज प्रशासन छात्रों की समस्याओं को लगातार अनदेखा कर रहा है।
छात्रों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे। पूरे कॉलेज में कुछ देर के लिए पढ़ाई ठप रही और माहौल तनावपूर्ण बना रहा।