Latest

Bhopal News : कोलार-बैरागढ़ में 155 करोड़ का नया सीवेज सिस्टम, CM मोहन यादव करेंगे भूमिपूजन

New sewage system worth 155 crore rupees in Kolar-Bairgarh

Bhopal News : भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दो बड़े और तेजी से बढ़ते इलाकों कोलार और बैरागढ़ को अब जल्द ही गंदगी और सीवर की पुरानी समस्या से छुटकारा मिलने वाला है। केंद्र सरकार की अमृत मिशन 2.0 योजना के तहत यहां 155 करोड़ रुपये की लागत से नया और आधुनिक सीवेज सिस्टम बिछाया जाएगा। इसका भूमिपूजन कार्यक्रम मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खुद करेंगे।

MP News : रायसेन में “मुर्दा” ने अचानक निकाली आवाज, शव वाहन में लादते वक्त जिंदा निकला!

यह प्रोजेक्ट बैरागढ़ के तीन वार्ड (वार्ड नंबर 4, 5 और 6) और कोलार के छह वार्ड (80, 81, 82, 83, 84 और 85) को कवर करेगा। काम पूरा होने के बाद करीब 20 हजार घरों में घर-घर सीवेज कनेक्शन पहुंच जाएगा और लगभग डेढ़ लाख लोगों की जिंदगी आसान हो जाएगी। पूरा प्रोजेक्ट नवंबर 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

MP SIR Survey : पिपरिया में दर्दनाक हादसा, SIR सर्वे ड्यूटी से लौट रहे शिक्षक सुजान सिंह को स्पेशल ट्रेन ने कुचला

इस योजना में लाउखेड़ी में एक बड़ा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) बनाया जाएगा। इसके अलावा गुफा मंदिर, भैरवपुर, दीपड़ी, छाप और बर्रई में पांच पंपिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। कुल 5284 मैनहोल चैंबर और 10,568 इंस्पेक्शन चैंबर बनेंगे, जिससे रखरखाव आसान हो जाएगा।

इन इलाकों के लोग सबसे ज्यादा खुश हैं। बैरागढ़ में हलालपुरा, नयापुरा, संत हिरदाराम नगर, सावन नगर, विजय नगर, बस स्टैंड, सब्जी मंडी, लालघाटी, गुरुद्वारा रोड, सीआरपी लाइन जैसी दर्जनों कॉलोनियां लाभांवित होंगी।

Harda News : करोड़ों की PM आवास मल्टी सालों से अधर में, असामाजिक तत्वों का अड्डा बना परिसर

वहीं कोलार रोड पर दामखेड़ा, महाबली नगर, बैरागढ़ चिचली, जेके टाउन, इंडस होम्स, चिनार फेज, सागर गोल्डन पॉम, नटराज फेज-1, 2, 3, अमलतास, सिग्नेचर 360 समेत तमाम नई-पुरानी कॉलोनियां अब साफ-सुथरी रहेंगी।

मंगलवार को कोलार के बंजारी मुखर्जी नगर में होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री दो और बड़े प्रोजेक्ट का भी उद्घाटन करेंगे। पहला है 10 करोड़ रुपये से बना भव्य डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम और दूसरा कटारा बर्रई में 29 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुआ सांदीपनि स्कूल। ये दोनों सुविधाएं इलाके के युवाओं और बच्चों के लिए बहुत काम की साबित होंगी।

Harda News : शनिवार- रविवार को सभी कर्मचारी रहेंगे हाजिर, इस वजह से किये अवकाश रद्द

कार्यक्रम में शहरी विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, मंत्री विश्वास सारंग, विधायक रामेश्वर शर्मा, कृष्णा गौर, भगवानदास सबनानी, सांसद आलोक शर्मा, महापौर मालती राय और भाजपा के कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कई साल से सीवेज की समस्या से परेशान थे, अब उम्मीद है कि 2028 तक सब ठीक हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *