Youth Beating Video Viral Bhopal News : मध्य प्रदेश। भोपाल के छोला मंदिर क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जुलाई 2025 में हुई इस वारदात का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि कुछ युवक एक व्यक्ति को कमरे में बंधक बनाते हैं, उसे पूरी तरह कपड़े उतार देते हैं और फिर बेल्ट तथा डंडों से बेरहमी से पीटते हैं।
Harda News : पंजाब मेल से मुंबई गए सुनील राठौर और दो दोस्त 6 दिन से लापता, पुलिस तलाश में जुटी
पीड़ित युवक के निजी अंगों पर भी आरोपियों ने बेल्ट से कई वार किए। इतना ही नहीं, उसके गले पर चाकू भी रखा गया। पूरी घटना को आरोपियों ने खुद अपने मोबाइल फोन से रिकॉर्ड किया था। वीडियो करीब ढाई मिनट का है और उसमें पीड़ित की चीखें साफ सुनाई दे रही हैं।
वीडियो वायरल होने के बाद भोपाल पुलिस हरकत में आई। छोला थाना पुलिस ने गुरुवार देर रात स्वतः संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने तुरंत दो मुख्य आरोपियों – मोहम्मद जैद उर्फ सईद और अमन बाबा को हिरासत में ले लिया। दोनों आरोपी भी छोला मंदिर इलाके के ही रहने वाले हैं। बाकी साथियों की तलाश जारी है।
पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने चौंकाने वाला बयान दिया है। उनका कहना है कि जिस युवक को उन्होंने पीटा, उसे वे पहले से नहीं जानते थे। एक दोस्त के कहने पर उन्होंने यह वारदात की थी। अभी तक पीड़ित युवक पुलिस के सामने नहीं आया है और न ही उसकी कोई शिकायत पहले दर्ज हुई थी।
पुलिस अब वीडियो के आधार पर बाकी आरोपियों की पहचान कर रही है। आरोपियों की निशानदेही पर छापेमारी की जा रही है। मामले में धारा 147, 148, 149, 294, 323, 506, 327 और 377 सहित कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपी कानून की गिरफ्त में होंगे।