Sehore News : सीहोर। मध्यप्रदेश के सीहोर जिले की इछावर तहसील की धनखेड़ी चांदबढ़ पंचायत में भ्रष्टाचार के इतने गंभीर आरोप लगे हैं कि ग्रामीण परेशान होकर जिला पंचायत CEO तक पहुंच गए हैं। गांव वालों का साफ कहना है – न तो नाली बनी, न सड़क सुधरी, न ही कोई दूसरा विकास काम हुआ। ऊपर से सरकारी हैंडपंप पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया और पंचायत का यात्री प्रतीक्षालय तक बेच दिया गया।
Bhopal Digital Arrest : रिटायर्ड बैंक मैनेजर को “डिजिटल अरेस्ट” कर ठगे 68 लाख, फर्जी पुलिस बने ठग
ग्रामीणों ने लिखित शिकायत में बताया कि बारिश का मौसम खत्म हो चुका है, लेकिन गांव की सड़कें आज भी कीचड़ और गंदे पानी से भरी पड़ी हैं। बच्चे-बुजुर्ग बीमार पड़ रहे हैं, लेकिन पंचायत कुछ सुनने को तैयार नहीं। पंचायत ने नाली बनाने के नाम पर लाखों रुपए का प्रस्ताव पास कराया, पर जमीन पर एक ईंट तक नहीं लगी। फिर भी बिल पास करने की तैयारी चल रही है।
सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि गांव में सार्वजनिक जगह पर लगे सरकारी हैंडपंप को कुछ प्रभावशाली लोगों ने अपने घर के अंदर कर लिया। अब गांव की महिलाएं और बच्चे पानी के लिए परेशान हैं। जब कोई विरोध करता है तो धमकियां मिलती हैं, इसलिए ज्यादातर लोग चुप रहने को मजबूर हैं।
Raisen News : ठंड से दो लोगों की मौत, 10 डिग्री से भी नीचे पहुंचा न्यूनतम तापमान
सबसे बड़ा आरोप यात्री प्रतीक्षालय को लेकर है। ग्रामीणों ने बताया कि करीब 10 साल पुराना और अच्छी हालत में बना प्रतीक्षालय सरपंच और सचिव ने किसी व्यक्ति को अवैध रूप से बेच दिया। जब लोगों ने 181 हेल्पलाइन पर शिकायत की तो सरपंच-सचिव घबरा गए। सबूत मिटाने के लिए उन्होंने रातोंरात प्रतीक्षालय को जर्जर बताकर तुड़वा दिया।
ग्रामीण अब थक हारकर प्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा से गुहार लगा रहे हैं। उनका कहना है कि स्थानीय स्तर पर कोई सुनवाई नहीं हो रही। पंचायत की मनमानी बंद करवाने और गांव को नाली, सड़क, पानी जैसी मूल सुविधाएं दिलाने के लिए मंत्री जी को खुद हस्तक्षेप करना पड़ेगा।
MP News : 16 साल की वंदना ने आखिर क्यों किया सुसाइड, गुत्थी सुलझा रही पुलिस
ग्रामीणों ने जिला पंचायत CEO से मांग की है कि पंचायत के सभी कामों की जांच हो, गलत तरीके से पास किए गए बिल रुकवाए जाएं और दोषी सरपंच-सचिव पर सख्त कार्रवाई की जाए।