Bhopal Car Accident : भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सोमवार रात एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। मंगलवारा थाना क्षेत्र के अल्पना तिराहे पर भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के एक जवान ने नशे की हालत में कार दौड़ाई। तेज रफ्तार से चार लोगों को कुचल दिया। कुछ ठेले भी चपेट में आ गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने चालक को घेरा। फिर पुलिस ने उसे हिरासत में लिया।
MP Fertilizer Problem : खाद की कमी होने पर गुस्साए किसान, सड़क पर किया चक्का जाम
पुलिस के मुताबिक, आरोपी जवान राजेंद्र सिंह (40 वर्ष) आईटीबीपी के कान्हा सैया कैंप में तैनात हैं। उनके पिता जगदीश सिंह हैं। राजेंद्र अपने एक दोस्त को भोपाल रेलवे स्टेशन छोड़ने गए थे। स्टेशन से लौटते वक्त अल्पना तिराहे के पास उनकी कार (एमपी-04-सीजी-9000) बेकाबू हो गई। रात करीब 8 बजे यह दुर्घटना घटी।
कार ने पैदल जा रहे चार लोगों को जोरदार टक्कर मारी। वे सड़क पर गिर पड़े। मौके पर मौजूद यातायात पुलिस और स्थानीय लोगों ने तुरंत कार रोकी। चालक राजेंद्र को बाहर निकाला। प्रारंभिक जांच में वह नशे में धुत पाया गया। उसका ब्लड सैंपल लिया गया। मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है।
Cough Syrup Case : जहरीले कफ सिरप कांड में आरोपी पत्नी गिरफ्तार, सबूत मिटाने का आरोप
घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने कहा कि उनकी हालत स्थिर है। लेकिन चोटें गंभीर हैं। एक घायल का पैर टूट गया। अन्य को सिर और छाती पर चोटें आईं। हादसे के दौरान कार में राजेंद्र के साथ उनका मासूम बच्चा भी सवार था। बच्चा घायल नहीं हुआ लेकिन सहमा हुआ है। बच्चे को सौंप दिया गया। घटना की सूचना आईटीबीपी के वरिष्ठ अधिकारियों को भी दे दी गई है। पुलिस ने आरोपी राजेंद्र सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।