Latest

Indore News : डॉ. जयदीप चौहान की फिल्म ‘द स्माइल आई वास वेटिंग फॉर’ को 4 अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार

The Smile I Was Waiting For Award

Indore News : मध्य प्रदेश।  इंदौर के मैक्सिलोफेशियल सर्जन डॉ. जयदीप सिंह चौहान और उनकी टीम द्वारा बनाई गई 3 मिनट की शॉर्ट फिल्म ‘द स्माइल आई वास वेटिंग फॉर’ को भरपूर सराहना मिल रही है। यह फिल्म क्लेफ्ट लिप (कटे होंठ) और क्लेफ्ट पैलेट (तालू में छेद) जैसी जन्मजात विकृतियों के उपचार पर जागरूकता फैलाती है। फिल्म लॉस एंजेलिस, म्यूनिख, मुंबई और पुणे के प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल में पुरस्कृत हुई।

MP Cyber ​​Police Alert : 21# कोड डायल करना पड़ सकता है महंगा, स्कैमर बैंक-व्हाट्सएप कर रहे हैक

फिल्म एक सच्ची कहानी पर आधारित है। इसमें दिखाया गया कि कैसे एक साधारण सर्जरी बच्चे का जीवन बदल सकती है। कटे होंठ वाली बच्ची को माता-पिता ने त्याग दिया। वह डॉ. चौहान के संपर्क में आई। स्माइल ट्रेन योजना के तहत फ्री सर्जरी हुई। संजीवनी सेवा संगम ने आश्रय दिया। बाद में परिवार ने गोद लिया। बच्ची की मुस्कान और आत्मविश्वास लौटा।

डॉ. जयदीप चौहान स्माइल ट्रेन इंडिया के पार्टनर सर्जन हैं। पिछले 20 सालों में उनकी टीम ने 10,000 से ज्यादा बच्चों की निःशुल्क क्लेफ्ट सर्जरी की। फिल्म इसी मिशन को आगे बढ़ाती है।

MP News : 6 नवंबर से LPG सिलेंडर की होम डिलीवरी रुकेगी, डीलरों का अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान

पुरस्कारों की सूची
ग्रेट मैसेज इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, पुणे (29 अगस्त 2025): सर्वश्रेष्ठ स्मार्टफोन शॉर्ट फिल्म।
13वां इंडियन सिने फिल्म फेस्टिवल, मुंबई (21 सितंबर 2025): स्पेशल फेस्टिवल मेंशन।
बेटर वर्ल्ड फिल्म फेस्टिवल, म्यूनिख (26 अक्टूबर 2025): सनराइज ट्रॉफी विनर।
अवेयरनेस फिल्म फेस्टिवल, लॉस एंजेलिस (26 अक्टूबर 2025): मेरिट ऑफ अवेयरनेस।

डॉ. चौहान ने कहा, “फिल्म से जागरूकता फैलेगी। कई बच्चे उपचार से वंचित रहते हैं। स्माइल ट्रेन फ्री सर्जरी देती है।” फिल्म सोशल मीडिया पर वायरल। इंदौर में स्क्रीनिंग प्लान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *