Navratri Garba Festival 2025 : भोपाल, मध्य प्रदेश। नवरात्रि की भक्ति की लहर में गरबा की धुनें गूंज रही हों, लेकिन भोपाल में पंडाल के बाहर लगे विवादित होर्डिंग ने माहौल को गरमा दिया है। अवधपुरी इलाके में श्री कृष्ण सेवा समिति के गरबा पंडाल के बाहर लगाए गए विवादित होर्डिंग ने माहौल गरमा दिया है। हिंदू संगठनों द्वारा लगाए गए इन पोस्टरों पर लिखा है “जिहादियों का आना सख्त मना है, पकड़े जाने पर घर वापसी कराई जाएगी”।
अवधपुरी के श्री कृष्ण सेवा समिति के गरबा पंडाल की है। नवरात्रि शुरू होते ही पंडाल सज गया, लेकिन बाहर लगे होर्डिंग ने हवा गरम कर दी। पोस्टरों पर साफ लिखा – “जिहादियों का आना सख्त मना है, पकड़े जाने पर घर वापसी कराई जाएगी।”
समिति ने पंडाल में प्रवेश के लिए पांच नियम तय किए, जो परंपरा का हवाला देकर लगाए गए। पहला, माथे पर तिलक लगाना। दूसरा, हाथों में कलावा बांधना। तीसरा, आधार कार्ड की जांच – नाम, पता चेक। चौथा, गंगाजल-गोमूत्र का आचमन। पांचवां, वराह देवता और मां दुर्गा की तस्वीर को नमन।
अध्यक्ष गोपाल तोमर ने कहा कि , “जो सनातन धर्म में विश्वास रखते हैं, मां-बहनों का सम्मान करते हैं, देवी को देवी मानते हैं, उनका हार्दिक स्वागत। परंपराओं का अपमान करने वालों को रोकने के लिए ये नियम। जो गंगाजल पीता है, कलावा बांधता है, तिलक लगाता है, वराह देवता को प्रणाम कर सकता है – उन सबका सनातन में स्वागत। नहीं तो पकड़े जाने पर घर वापसी और अगर न माने तो जूते-चप्पल, लाठी का स्वागत।”